spot_img

बिहार की धरती पर मोदी का मेगा शो, PM ये बोल गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : पटना के बेली रोड से लेकर वीरचंद पटेल पथ तक सड़कों पर तिरंगे लहरा रहे थे, डमरू की गूंज और ढोल की थाप पर झूमती भीड़ थी और उस भीड़ के बीच से गुजरती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेंज रोवर। बिहार विधानसभा चुनाव की पटकथा लिखने खुद PM नरेंद्र मोदी उतर आये हैं। इस बार सड़क को मंच बना दिया गया और जनता ने फूलों की वर्षा से उस मंच को रंग दिया। भाजपा के वीरचंद पटेल पथ स्थित मुख्यालय में प्रधानमंत्री का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा साथ में थे। बिहार के भविष्य पर मंथन हुआ। पटना एयरपोर्ट से निकलकर प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बोले तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जनभावना का प्रतीक बन गया। सड़कों पर महिलाएं, युवाओं का जोश, ढोल-नगाड़े और तिरंगों की कतारें, सबने इस रोड शो को जनविश्वास का महा-जुलूस बना दिया। 1200 करोड़ की लागत से बने पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया।  जहां एक साथ 3000 यात्री सुविधा पायेंगे। बिहटा एयरपोर्ट का वर्चुअल शिलान्यास भी हुआ। पटना के हार्डिंग पार्क में रेल परियोजना का शिलान्यास, सोन नगर से मोहम्मदगंज तक तीसरी रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित की गई। PM मोदी बोले यह प्रधानमंत्री का वादा है कि विकास सिर्फ वादों में नहीं, जमीन पर उतरेगा। विकास की उड़ान अब तेज होगी। हर मोड़ पर पोस्टर, हर चेहरे पर विश्वास, प्रधानमंत्री जहां-जहां से गुजरे, वहां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नारे गूंजे। आज रात PM मोदी राजभवन में विश्राम करेंगे और कल रोहतास रवाना होंगे। लेकिन पटना की इस एक शाम ने बता दिया, चुनावी संग्राम का पहला शंखनाद हो चुका है।

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख