Ranchi (Pawan/Rajesh ): पढ़े लिखे पति-पत्नी की तनातनी, कलह और झगड़ा के बाद अब रगड़ा थाना के रजिस्टर में दर्ज हो गया। पहले दोनों पति-पत्नी में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर वार खूब हुआ। इसके गवाह दोनों के फेसबुक वॉल है। पति किशोर रजक रामगढ़ के एसडीपीओ हैं। वहीं पत्नी वर्षा श्रीवास्तव से वकील है। वह हाईकोर्ट रांची में प्रैक्टिस करती है। दोनों पति-पत्नी की अपनी-अपनी दुख भरी दास्तां है। पत्नी वर्षा का कहना है कि उनका लव मैरिज हुआ था। शादी की तारीख 29 नवंबर 2017 को वह काला दिन बताती है। वर्षा का कहना है कि उसने सब्र, बर्दाश्त और कुछ बातें नजरअंदाज करके देख ली, पर कुछ भी ठीक नहीं हुआ। अब तो उनके पति जान से मारना चाहते हैं। 14 जनवरी को गला घोंटकर उन्हें मारने का प्रयास किया गया। इस कदर पीटा गया कि वह बेहोश हो गई। आंख और कान में भी चोट है। एक आंख की रोशनी कम हो गई। और एक कान से सुनने में दिक्कत हो रही है। वहीं रामगढ़ के एसडीपीओ पद पर तैनात पति किशोर रजक कहते हैं वर्षा श्रीवास्तव एक ब्लैक मेलर है। पहले उसने मुझे फेसबुक पर दोस्त बनाया और फिर अपने प्यार के जाल में फांसा। इसके बाद वर्षा को संवारने में वो खुद उलझते चले गये। उन्हें आशंका थी कि वर्षा कभी न कभी उनपर झूठा मुकदमा दर्ज करेगी। इस कारण उन्होंने बीते साल 26 अक्टूबर को रामगढ़ महिला थाना प्रभारी को एक आवेदन देकर हर बातों से अवगत करा चुके थे।
आईजी स्तर के एक अधिकारी को भी आवेदन देकर बता चुके हैं कि उन्हें किस कदर प्रताडि़त किया जा रहा है। बीते 4 वर्षों से उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनकी जासूसी की जाती है। उन्हें एक गाड़ी और बंगला खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उनके पास इतना पैसा नहीं कि वो हर डिमांड पूरी कर सके। फिर भी वर्षा से कहा था कि लोन लेकर फ्लैट खरीद दूंगा। एसडीपीओ किशोर रजक का इल्जाम है कि वर्षा के कारण इलाहाबाद का एक सरकारी अधिकारी आज की तारीख में सस्पेंड है। उनसे 20 लाख रुपये की डिमांड की गई है। इस संबंध में वहां के एक थाने में संगीन मामला दर्ज है। वर्षा की कई किस्से हैं, पर अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। हम नहीं जानते थे कि पत्नी यह मामला थाना तक ले जायेगी। जरूर इसके पीछे कोई न कोई है। यह जांच के बाद ही खुलकर सामने आ सकता है।
Read More :BREAKING: Virat ने छोड़ी TEST TEAM की कप्तानी, ट्वीट कर कहा…
Read More :गिरफ्तार माओवादी ने मुंह खोला और पुलिस ने क्या कर डाला, देखें
Read More :UP Election: इन-इन सीटों पर RLD के ये दिग्गज लड़ेंगे चुनाव
Read More :बाईपास के किनारे खेला रहे थे जुआ, पुलिस पहुंची और हो गया…
Read More :पिकअप वैन चोरी करने वालों का क्या हुआ, देखें
Read More :झारखंड में फिर बढ़ी Corona की पाबंदियां, जानिये इस बार की गाइडलाइन्स
Read More :BPSC ने निकाली नए साल की पहली वैकेंसी, इन पदों पर होगी बंपर बहाली… देखें
Read More :बच्चों के मामूली विवाद में क्या हो गया, देखें…
Read More :मुंबई से आई थी खाली हाथ, लौटते वक्त गोद में थी नन्ही बच्ची… धरा गई… देखें कैसे
Read More :बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो
Read More :26 जनवरी से पहले मिला 3 किलो का IED बम, NSG ने किया डिफ्यूज…देखें वीडियो
Read More : भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के मिलेंगी नौकरियां, जल्द करें आवेदन
Read More : IED ब्लास्ट में SSB का एक जावन घायल






