Ranchi (RUPAM): मुंबई से रांची खाली हाथ आई थी। लौटते समय गोद में दुधमुंही बच्ची थी। बच्ची का नाम और उम्र पूछने पर निखत परवीन गड़बड़ा गई। सकपकाई निखत बच्ची की उमर कभी पंद्रह दिन तो कभी तीन दिन की बताने लगी। इस पर एयरपोर्ट में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को शक हो गया। न तो बच्ची के नाम से टिकट था और न तो बर्थ सर्टिफिकेट। उसे इंडिगो की फ्लाइट से उड़ान भरना था। बच्ची का नाम टिकट में जुड़वाने केलिए काउंटर पर पहुंची, पर उसकी चाल पकड़ में आ गई। इंडिगो फ्लाइट के मैनेजर रिजवान कादिर ने जांच की तो खुलासा हुआ कि निखत परवीन बीते 11 जनवरी को बिना बच्ची की मुंबई से रांची आई थी। 13 जनवरी को दिन के 2 बजे मुंबई जाने केलिए एयरपोर्ट पहुंची। उसने 12 जनवरी को ही ऑनलाइन टिकट बनवाया था, लेकिन उसमें बच्ची की इंट्री नहीं करवाई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच पड़ताल से खुलासा हुआ कि इस बच्ची को 22 हजार रुपये में खरीद कर वह ले जा रही थी।
संभवतः यह बच्ची रांची के सोनाहातू में रहने वाले किसी दंपति की है। पुलिस ने इसे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला माना। इसकी जानकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की दुर्गा गुप्ता को दी गई। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर निखत परवीन को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस आगे कानून सम्मत कार्रवाई कर रही है। पुलिस यह पता करने की कोशिश में है कि यह बच्ची किसकी है। यह खरीद बिक्री का मामला है या कुछ और। गिरफ्तार निखत परवीन के रांची में किससे क्या कनेक्शन है… इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
Read More : भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के मिलेंगी नौकरियां, जल्द करें आवेदन
Read More : IED ब्लास्ट में SSB का एक जावन घायल
Read More : WhatsApp पर मिलेगी ग्रोसरी और रेस्टोरेंट की जानकारी, जानें कैसे
Read More : SSB के 4 जवानों की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती… जानिये कैसे
Read More : साहिबगंज की सड़कों पर उतर आये हजारों लोग, लालजी यादव के लिए कर गये ये मांग…
Read More : अपनी चाहत पूरी करना चाहता था, धंस गया अपराध के दलदल में, देखें वीडियो..
Read More : चेहरा बदला-बदला सा, पर इनाम वही 25 लाख, देखें वीडियो
Read More : DGP एक्शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो
Read More : “बालू माफिया का काल बना था थानेदार लालजी यादव, निपटा डाला”, देखें क्या बोल गये भाई और पत्नी















