spot_img
spot_img
spot_img

बाईपास के किनारे खेला रहे थे जुआ, पुलिस पहुंची और हो गया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की अरगोड़ा पुलिस ने जुआ खेलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इल्‍जाम है कि हरमू बाईपास के नजदीक दो लोग जुआ खेलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। जिसको लेकर लोग आक्रोशित हो गये थे और झगड़ा को उतारू हो गये थे। हो-हल्‍ला सुनकर काफी लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई थी। सूचना अरगोड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का नाम मोहम्मद नसीम अंसारी और महेंद्र सिंह है। मोहम्मद नसीम अंसारी डोरंडा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है, वहीं महेंद्र सिंह अरगोड़ा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। आसपास के लोगों का इल्‍जाम है कि दोनों रोज शाम को यहां पर जुआ खेलाते हैं। मटका के नंबर की हेराफेरी कर लोगों से ठगी करते हैं। दोनों के पास से पुलिस ने जुआ में प्रयोग होनेवाला वर्गाकार लाइन खींचा हुआ बोर्ड, जिस पर कई नंबर अंकित थे को बरामद किया। हालांकि मौके से जुआ खेलने वाले कई लोग फरार हो गये। अरगोड़ा थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि पहले भी जुआ खेलाने के आरोप में कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है। फिर से ये लोग सक्रिय हो गये थे। दोनों के खिलाफ 420 के तहत एफआइआर दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

Read More :सुरक्षाबलों के हाथ लगा विस्फोटक का जखीरा

Read More :NEET-PG 2022: आवेदन LINK हुआ एक्टिव, ऐसे भरें फॉर्म

Read More :बच्‍चों के मामूली विवाद में क्‍या हो गया, देखें…

Read More :मुंबई से आई थी खाली हाथ, लौटते वक्त गोद में थी नन्ही बच्ची… धरा गई… देखें कैसे

Read More :बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो

Read More :26 जनवरी से पहले मिला 3 किलो का IED बम, NSG ने किया डिफ्यूज…देखें वीडियो

Read More : भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के मिलेंगी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Read More : IED ब्लास्ट में SSB का एक जावन घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...