spot_img
spot_img
spot_img

26 जनवरी से पहले मिला 3 किलो का IED बम, NSG ने किया डिफ्यूज…देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DELHI : देश में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के चंद दिन शेष हैं। इस बीच दिल्ली की गाजीपुर के फूल मंडी में शुक्रवार को शक्तिशाली IED विस्फोटक मिलना चिंताजनक है। यह विस्फोटक एक काले रंग के बैग में था। समय रहते NSG ने इसे डिफ्यूज कर दिया। कंट्रोल ब्लास्ट के जरिए बम को डिफ्यूज करने के दौरान हुआ धमाका इतना जोरदार था कि जिसकी आवाज सुनकर दूर खड़े लोग भी कांप गए। घटना को लेकर दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

8 फीट गड्ढे में किया गया डिफ्यूज

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने बताया कि गाजीपुर से बरामद इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का वजन करीब तीन किलो था। एनएसजी के बम निरोधक दस्ते को दिल्ली पुलिस से सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी और दोपहर करीब 1.30 बजे विस्फोटक को पास में ही आठ फीट गहरे गड्ढे में दबा कर डिफ्यूज कर दिया गया। इसके बाद तेज आवाज और धुआं निकलते देखा गया।

फॉरेंसिक टीम ने एकत्रित किए हैं आईडी के नमूने

एनएसजी के महानिदेशक एमए गणपति ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा आईईडी के नमूने एकत्र किए गए हैं। एनएसजी ने विस्फोटक में इस्तेमाल किए गए रासायनिक घटक के बारे में रिपोर्ट तैयार करने के लिए टीम का गठन किया है। गणपति ने बताया कि एनएसजी के बम निरोधक दस्ते को प्रथम दृष्टया गाजीपुर से बरामद आईईडी के निर्माण में आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट जैसे रासायन मिले हैं।

विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज

 दिल्ली पुलिस का कहना है कि आईईडी मिलने के संबंध में स्पेशल सेल द्वारा विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर फूल मंडी के गेट नंबर एक के पास काले रंग के एक लावारिस बैग में विस्फोटक बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और आवश्यक छानबीन की। घटनास्थल के आसपास घेराबंदी कर जांच के बाद विस्फोटक को कंट्रोल ब्लास्ट के जरिए डिफ्यूज कर दिया गया।

Read More : भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के मिलेंगी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Read More : IED ब्लास्ट में SSB का एक जावन घायल

Read More : WhatsApp पर मिलेगी ग्रोसरी और रेस्टोरेंट की जानकारी, जानें कैसे

Read More : SSB के 4 जवानों की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती… जानिये कैसे

Read More :  साहिबगंज की सड़कों पर उतर आये हजारों लोग, लालजी यादव के लिए कर गये ये मांग…

Read More :  अपनी चाहत पूरी करना चाहता था, धंस गया अपराध के दलदल में, देखें वीडियो..

Read More : चेहरा बदला-बदला सा, पर इनाम वही 25 लाख, देखें वीडियो

Read More : DGP एक्‍शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो

Read More : “बालू माफिया का काल बना था थानेदार लालजी यादव, निपटा डाला”, देखें क्‍या बोल गये भाई और पत्‍नी

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

तीन कोचिंग सेंटर सील… जानें क्यों

UP : लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग संस्थान में...

नामी-गिरामी गुंडा का एनकाउंटर, STF ने किया खेल खत्म…

UP : यूपी STF के तेज-तर्रार जवानों ने आज...