spot_img
spot_img

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों और ढाबों में अचानक पुलिस ने छापा मारा। अचानक हुई रेड के चलते होटल संचालकों में बेचैनी छा गई। पुलिस द्वारा अवैध शराब और मादक पदार्थों की खोज में यह रेड की गई। थानेदार पंकज कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के होटलों, लाइन होटलों और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस की इस सख्ती से अवैध कारोबारियों में तहलका मचा हुआ है।

हर होटल में लगेगा CCTV कैमरा

थानेदार पंकज कुमार ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से CCTV कैमरे लगाये जायें। उन्होंने कहा कि कैमरे लगने से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा और किसी भी अवैध गतिविधि की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। थानेदार ने सख्त लहजे में कहा कि होटल या लाइन होटल की आड़ में शराब और मादक पदार्थों की बिक्री किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की प्राथमिकता है। अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।

कई होटल संचालकों को कड़ी चेतावनी भी दी गई है कि यदि उनके प्रतिष्ठानों में अवैध गतिविधियां पाई गईं तो कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब या मादक पदार्थ की बिक्री होती दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

इसे भी पढ़ें : भक्ति के रंग में रंगी चौपारण की रात…

इसे भी पढ़ें : 80 साल का पति बना का’तिल, खुद थाने पहुंच बोला, ‘मैंने उसे मा’र डाला…’

इसे भी पढ़ें : रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

इसे भी पढ़ें : बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...