spot_img
spot_img

Drug Case: आर्यन खान की बेल याचिका पर सुनवाई पूरी, कल आएगा फैसला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल याचिका पर 13 अक्टूबर को सेशंस कोर्ट मे हुई सुनवाई पूरी हो गई। आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई। कोर्ट में आर्यन के वकील और एनसीबी के बीच चली लंबी बहस कोर्ट ने अपना फैसला अगले दिन के लिए सुरक्ष‍ित कर लिया है।

जमानत की यह सुनवाई सेशंस कोर्ट में लगभग तीन बजे शुरू हुई थी। इसके बाद आर्यन की जमानत पर एनसीबी और आर्यन के वकील ने दलीलें पेश की। यह सुनवाई शाम तक चली. मालूम हो कि जिस जेल में आर्यन खान बंद हैं यान‍ी आर्थर रोड जेल वह शाम साढ़े पांच बजे बंद हो जाती है. जेल के बंद होने पर आर्यन खान की जमानत जाह‍िर है नहीं हो पाएगी. अब आर्यन खान की जमानत पर अदालत 14 अक्टूबर यानी गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगी।

आर्यन के खिलाफ एनसीबी की दलील 

एनसीबी ने आर्यन की जमानत पर जवाब दाख‍िल करने के बाद रिमांड में कहा कि इस केस में एक आरोपी की भूमिका को दूसरे के जर‍िये से नहीं समझा जा सकता है। भले ही आर्यन के पास ड्रग्स ना मिला हो लेकिन वे पेडलर के संपर्क में थे। ये बड़ी साजिश है। इसकी जांच जरूरी है।

आर्यन के वकील ने कहा 

आर्यन खान के वकील ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए ये साफ कहा कि आर्यन खान के पास किसी तरह का ड्रग्स नहीं मिला है। उनके पास से कैश भी बरामद नहीं हुआ है। आर्यन खान, मुनमुन धमेचा को भी नहीं जानते हैं। एनसीबी ने तीनों को क्रूज से अरेस्ट करते हुए एक साथ पेश किया है, लेकिन आर्यन खान का मुनमुन से कोई कनेक्शन नहीं है

शाहरुख के ड्राइवर का बयान भी दर्ज 

इस मामले में अब तक एनसीबी ने कई लोगों से पूछताछ कर ली है और अभी भी उनकी जांच-पड़ताल जारी है। एनसीबी ने 9 अक्टूबर को शाहरुख खान के ड्राइवर से 12 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। एनसीबी के सूत्रों के  अनुसार, ड्राइवर ने आर्यन और अरबाज मर्चेंट को क्रूज टर्म‍िनल पर छोड़ने की बात कबूली थी। ड्राइवर से आर्यन और उनके दोस्तों की एक्ट‍िव‍िटीज को लेकर भी पूछताछ की गई थी।

इसे भी पढ़ें : ….और पति बन गया कातिल

इसे भी पढ़ें : BREAKING : PM मोदी के सलाहकार बने झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अमित खरे

इसे भी पढ़ें : Vaccine for Children: 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्‍सी के सहारे रेस्‍क्‍यू

इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्‍ली समेत देश के कई हिस्‍से

इसे भी पढ़ें : जल्‍दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)

इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...