spot_img
spot_img

….और पति बन गया कातिल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : हरजाई निकली पत्नी की बेवफाई से दुखी पति सुकरा केरकेट्टा कातिल बन गया। इल्जाम है कि सुकरा ने अपनी पत्नी के प्रेमी नित्यानंद कुमार भगत को मार डाला। वहीं पत्नी अनुकंपा टोप्पो ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि उसके पति सुकरा केरकेट्टा का उसके साथ बर्ताव ठीक नहीं था। वह तंग, तबाह और आजिज हो गई थी। इस कारण 7 महीने पहले वह अपने पति को छोड़ कर चली गई थी। वह अपने प्रेमी नित्यानंद कुमार भगत के साथ गुमला के प्रेमनगर में एक किराये के मकान में साथ रह रही थी।

नित्यानंद कापरेटिव बैंक की डूमरी शाखा में कैशियर थे। नित्यानंद से उसे एक साल का बेटा भी है। उसने आगे कहा कि उसका पहला पति सुकरा केरकेट्टा मंगलवारी की रात 9 बजे उसके घर आया और झगड़ा करने लगा। तब नित्यानंद घर में ही थे। उसे देखते ही सुकरा का माथा गरम हो गया और अनाप शनाप बोलने लगा। इसके बाद रड से नित्यानंद के सिर पर दनादन कई प्रहार कर डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सुकरा वहां से भाग निकला। यह वारदात गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर बस्ती में हुई।

वहीं घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे चैनपुर के एसडीपीओ सिरिल मरांडी और अमित कुमार चौधरी ने मारे गये बैंककर्मी नित्यानंद की लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। वह 34 साल के थे। वह गुमला के तिगवाल गांव के रहनेवाले थे। वहीं फरार कातिल गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र के सुगुरू गांव का रहनेवाला है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : PM मोदी के सलाहकार बने झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अमित खरे

इसे भी पढ़ें : Vaccine for Children: 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्‍सी के सहारे रेस्‍क्‍यू

इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्‍ली समेत देश के कई हिस्‍से

इसे भी पढ़ें : जल्‍दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)

इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर लिस्ट से इनका नाम नहीं कटेगा… जानें

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

योग से तन-मन में घुली नई ऊर्जा, जीवनशैली अपनाने पर जोर…

Ranchi : रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)...

झमाझम बारिश से तर हुआ झारखंड, अगले 5 रोज मौसम रहेगा मेहरबान…

Ranchi : तपती धरती पर आखिरकार मानसून की फुहारों ने...

योग की ऊर्जा से सराबोर हुआ रांची विश्वविद्यालय, मंत्री दे गये ये संदेश…

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप...

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...