कोहराम लाइव डेस्क: मौसम के अनुसार हमें अपनी परेशानियों को समझना चाहिए। अपनी जीवन शैली में भी परिवर्तन की जरूरत होती है। हम जानते हैं कि सर्दियों में कब्ज़ की परेशानी ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बदलते मौसम में खानपान भी बदल जाता है। इसका सीधा असर (Effect) पाचन तंत्र (Digestive System) पर पड़ता है। इसके कारण कब्ज़ की समस्या हो जाती है। चिकित्सकीय दृष्टि से सौंफ का ड्रिंक कब्ज की परेशानी दूर करने में सहायक है। सर्दियों में लोगों में आलस्य भी अधिक होता है। ऐसे में लोग शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय नहीं रह पाते हैं। एक स्टडी के अनुसार लगभग 22 प्रतिशत हमारे देश के लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। उनमें चिड़चिड़ापन भी रहता है।
इसे भी पढ़ें :Milk में केसर मिलाकर पीएं, सर्दी-जुखाम से मिलेगी राहत
सौंफ की चाय का करें सेवन
यह जानना जरूरी है कि सौंफ में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पेट संबंधी परेशानियों को दूर करने में कारगर हैं। कब्ज, गैस व पेट में सूजन की परेशानी से जो लोग जूझ रहे हैं उनके लिए सौंफ की चाय का सेवन फायदेमंद है
एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए
सौंफ में कई गुण पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी विकारों को दूर करने में कारगर माने गए हैं। सौंफ में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए, सी और डी पाए जाते हैं। इससे पेट साफ रखने में मदद मिलती है। इसमें कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, ज़िन्क, आयरन और पोटैशियम जैसे जरूरी खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। ये संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं।
इसे भी पढ़ें :लीवर को रखना है स्वस्थ तो आज ही डाईट में करें इन चीजों को शामिल
फाइबर का बेहतर सोर्स
सौंफ को फाइबर का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। एक चम्मच सौंफ में करीब 2 ग्राम फाइबर पाया जाता है। डॉक्टर्स का मानना है कि कब्ज़ की समस्या से राहत पाने के लिए फाइबर जरूरी है, क्योंकि फाइबर बेहतर पाचन को प्रमोट करता है।
ड्रिंक बनाने का प्रोसेस
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सौंफ के ड्रिंक को बनाना आसान होता है। इसे बनाने के लिए आपको तकरीबन 250 मिली. पानी और एक छोटा चम्मच सौंफ के बीज की जरूरत पड़ेगी। एक बर्तन में पानी डालकर उबालें, जब पानी की मात्रा आधी हो जाए तो उसमें सौंफ डाल दें। इस बात का ध्यान रखें कि इसे डालने के बाद पानी को ज्यादा देर तक न उबालें, नहीं तो सौंफ में मौजूद गुण खत्म हो जाएंगे। गैस बंद करके कुछ समय के लिए उसे बर्तन में ही रहने दें। उसके बाद छानकर इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें :Viral Infection से शरीर को बचाता है आंवला












