spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

काली किशमिश या मुनक्‍का का पानी गर्भधारण के लिए हो सकता है फायदेमंद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: आज के तनावयुक्‍त जीवन की गतिविधियों के बीच महिलाओं में प्रजनन क्षमता का कम होना और गर्भधारण न कर पाने की समस्या बढ़ रही है। अपनी खराब जीवनशैली के चलते हम अपने खानपान पर खास ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके चलते हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे हम कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के शिकार होने लगते हैं। प्रजनन क्षमता कम होने की समस्या महिला व पुरुष दोनों को हो सकती है। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इस समस्‍या को दूर करने अथवा कम करने में मदद की दृष्टि से काली किशमिश (Black Raisins) या मुनक्‍का (Munakka) काफी फायदेमंद है। काली किशमिश या मुनक्का का पानी आपकी बांझपन (Infertility) की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है, और गर्भधारण में मददगार हो सकता है।

इसे भी पढ़ें :ना पिएं ज्यादा चाय (Tea) नहीं तो हो सकती है ये दिक्कतें

क्या है बांझपन का कारण

महिलाओं में गर्भधारण न कर पाने की समस्या का एक मुख्य कारण प्रजनन क्षमता का कम होना या बांझपन है। महिलाओं के शरीर में हार्मोनल संतुलन प्रजनन क्षमता के कम होने का एक महत्वपूर्ण कारण है। कई महिलाओं में अंडे समय पर नहीं बनते हैं। साथ ही उनका ओवुलेशन भी समय पर नहीं हो पाता है। कुछ का ओवुलेशन समय पर होता तो है, लेकिन ठीक से नहीं हो पाता। कई महिलाओं में अंडाशय में अंडे बनते तो हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता सही नहीं होती है।

पीरियड्स की समस्या आम

इसके अलावा इन दिनों महिलाओं में पीरियड्स की समस्या बहुत आम है। उन्हें समय पर पीरियड्स नहीं होते हैं, साथ ही अगर पीरियड्स होते भी हैं तो ठीक से नहीं होते हैं। इसके अलावा कई ऐसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं जिनके कारण महिलाओं की प्रजनन क्षमता में कमी आती है। और वह गर्भधारण नहीं कर पाती।

इसे भी पढ़ें :भोजन में गाजर(carrot) के Use की डालें आदत

काली किशमिश के पानी का महत्‍व

काली किशमिश का पानी आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने और गर्भधारण की समस्या से राहत पाने में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसके पानी में सोडियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ई, सी, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-डी, मैग्नीशियम, जिंक, एंटिऑक्सीडेंट्स समेत कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

किस प्रकार कर सकते हैं इस्तेमाल

  • रात में सोते समय 5-7 काली किशिमिश को एक कप पानी में भिगो दें।
  • इसे रात भर के लिए छोड़े दें।
  • सुबह उठकर खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन करें।
  • जो मुनक्के आपने भिगोए थे, आप उन्हें दिन में किसी भी समय खा सकती हैं।

 इसका भी रखें ध्‍यान

गर्भधारण के लिए किशमिश के पानी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। वह आपको आपकी समस्या के अनुसार इसका सेवन करने की सलाह बेहतर दे सकते हैं। कई बार इसका सेवन अधिक करने से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। इसलिए पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

इसे भी पढ़ें :BP को Control कर सकते हैं नींबू, दही और नारियल पानी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

Kohramlive : कहते हैं कि सुबह की शुरुआत जैसी...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...

इन 3 घरेलू चीजों से चेहरे पर आयेगा शीशे जैसा निखार…

Kohramlive : चमकती, साफ, मुलायम और भीतर से दमकती...

सुबह की ये 5 आदतें बदल सकती हैं आपका पूरा दिन…

Kohramlive : क्या आपने कभी महसूस किया है कि...

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन