Ranchi : आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ाने के मकसद से रांची में कल यानी 7 मई को मॉक ड्रिल होगी। यह मॉक ड्रिल रांची के डोरण्डा क्षेत्र में होगी, जहां के नागरिकों को इस दौरान कुछ विशेष निर्देशों का पालन करना होगा। मॉक ड्रिल दिन के 4 बजे से शाम 7 बजे तक किया जायेगा। रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री और पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
सायरन बजने पर घबरायें नहीं
मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजने पर लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे घबरायें नहीं, क्योंकि यह सिर्फ एक अभ्यास है। DC मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि यह मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा के तहत किया जा रहा अभ्यास है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में अधिकारियों और नागरिकों को बेहतर तैयारी और प्रतिक्रिया के लिये प्रशिक्षित किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान लोग अपनी लाइट्स और जेनरेटर आदि बंद रखें, ताकि पूरी प्रक्रिया सही तरीके से की जा सके।
आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग
मॉक ड्रिल के दौरान डोरण्डा क्षेत्र में ट्रैफिक की सुचारु व्यवस्था के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे इस दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था या जाम से बचा जा सके। DC भजंत्री ने कहा कि यह मॉक ड्रिल केवल एक अभ्यास है और इसमें भाग ले रहे अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया जाना चाहिये। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में अपना सहयोग दें और इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता बढ़ायें। यह मॉक ड्रिल गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है, जिसमें आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाती है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन छह शहरों में कल बिजली गुल, बजेंगे सायरन… जानें
इसे भी पढ़ें : मंत्री बोले, युवाओं को दक्ष बनायें…
इसे भी पढ़ें : चक्करघिन्नी फाइलें, थके एक पूर्व फौजी, और एक अफसर…
इसे भी पढ़ें : खुशियों का कारवां, बदल गया चीखों में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन छह शहरों में कल बिजली गुल, बजेंगे सायरन… जानें
इसे भी पढ़ें : BIT मेसरा की सुरक्षा को लेकर अहम बैठक
इसे भी पढ़ें : चक्करघिन्नी फाइलें, थके एक पूर्व फौजी, और एक











