spot_img
spot_img
spot_img

ऐसी डगर पे ना जइयो, निकल जावेगी चीख

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : इंडिया शानदार कला और शिल्प की विरासत का देश है, तो भूतों-प्रेतों से जुड़ी रोचक और डरावनी कहानियों का देश भी। ऐसी तमाम जगहें, इमारतें और सड़कें हमारे देश में भरी पड़ी हैं, जिनसे जुड़ी भूत-प्रेत की भयावनी कहानियां लोग आज भी सुनाते हैं। ये कहानियां रोंगटे खड़ी कर देती हैं। आपस में बात करते हुए लोग कह उठते हैं, ऐसी डगर पे ना जइयो, निकल जावेगी चीख। माना जाता है कि रात के वक्त ऐसी सड़कों पर आत्माएं भटकती रहती हैं। इनसे गुजरने वाले लोगों के साथ अनहोनी भी हो जाया करती है। ऐसी सड़कों में ईस्ट कोस्ट रोड की कहानी हमारा ध्यान सबसे ज्यादा खींचती है।

इसे भी पढ़ें : इस खूबसूरत झील में इंसानों ने बनाए हैं 70 आइलैंड

 पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को जोड़ने वाला रोड

ईस्ट कोस्ट रोड दो लाइन का हाईवे है।पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को यह जोड़ता है। हाईवे पर चेन्नई से पुडुचेरी जाने वाला रास्ता बहुत डरावना है। यहां रात में जाने से लोग डरते हैं। कई लोगों का कहना है कि यहां रात में सफेद साड़ी पहनकर एक महिला घूमती है। इस महिला को देखकर हर कोई डर जाता है। गाड़ियां हादसे का शिकार हो जाती हैं।

खूबसूरत मार्वेमड आइलैंड रोड तक पहुंचने में छूटता है पसीना

मुंबई और मड आइलैंड पर यह हाईवे बनाया गया है। यहां लोग घूमने के लिए दूर-दूर से आते हैं। कहा जाता है कि यहां पहुंचने का रास्ता बहुत डरावना है। इस रोड पर रात में दुल्हन बनी महिला दिखाई देती है, जिसे देखकर पसीना छूटने लगता है।

इसे भी पढ़ें : तहखाने से इतना धन निकला कि डगमगाने लगा यकीन

कसारा घाट पर बूढ़ी महिला की कहानी

कसारा घाट हाईवे मुंबई और नासिक को जोड़ता है।कहा जाता है कि यहां से गुजरने वाले लोगों को पेड़ पर बैठी एक बूढ़ी महिला दिखाई देती है। इस महिला को देखकर डर के मारे लोग कांपने लगते हैंऔर इससे वाहनों का एक्सीडेंट तक हो जाता है।

 

चेन्नई के ब्लू क्रास रोड पर खुदकुशी की कहानी

स्थानीय लोगों की मानें तो चेन्नई का ब्लू क्रास रोड बहुत डरावना है। ऐसा इसलिए कि यहां आत्महत्या करने वालों की तादाद बहुत अधिक है। लोगों की जुबानी यह कहानी प्रचलित है कि आत्महत्या करने वालों की आत्माएं इस रोड पर घूमती रहती हैं और लोगों को डराती भी हैं।

इसे भी पढ़ें : रात में नीला पत्‍थर बन जाता है इस झील का पानी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...

‘खूनी बारिश’ की चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रंग दिखाती है कि...