कोहराम लाइव डेस्क : हमारे यहां लक्ष्मी को चंचला भी कहा गया है। मतलब यह कि किसी के घर हमेशा के लिए मां लक्ष्मी वास नहीं करतीं। भाव यह कि धन की भले कोई सीमा न हो, पर यह कब किसके पास कितना हो जाए, यह कोई नहीं जनता। भ्रष्टाचार की बात अलग है, पर इसका अंतिम हश्र तो बुरा ही होता है। आज हम बात कर रहे हैं चीन की। वहां कम्युनिस्ट सरकार है। वहां के एक सरकारी अधिकारी के घर के तहखाने से 2 लाख 62 हजार करोड़ रुपये कैश और 13 टन सोना कुछ ही समय पहले निकला था। जब वहां की जांच एजेंसी ने छापा मारा था तो टीम के होश उड़ गए थे। यकीन डगमगाने लगा था। अधिकारी के घर के बेसमेंट से इतना बड़ा खजाना निकला था।
इसे भी पढ़ें :पटना के इस मेडिकल कालेज में छात्रों का हंगामा, मरीजों और डॉक्टरों को बनाया…

झांग हाइकू सिटी के पूर्व मेयर का तहखाना
जिस पूर्व सरकारी अधिकारी के घर से इतनी अकूत संपत्ति निकली थी, उस अधिकारी का नाम झांग था। झांग हाइकू सिटी का पूर्व मेयर रह चुका था। जांच एजेंसी ने जब झांग के घर में छापेमारी की थी, तो 13 टन सोना और दो लाख 62 हजार करोड़ कैश बरामद किया था। सोने की कीमत उस समय 26 अरब डॉलर से भी ज्यादा थी।
इसे भी पढ़ें :रेस्टोरेंट से निकल रहीं दीपिका पादुकोण को भीड़ ने घेरा, जमकर की धक्का-मुक्की, पर्स…

जैक मा से भी ज्यादा पैसा वाला
झांग के घर से इतनी बड़ी संपत्ति मिलने के बाद कहा गया था कि उस समय वह चीन के सबसे अमीर आदमी जैक मा से भी ज्यादा पैसा वाला था। पूर्व अधिकारी के घर से इतनी ज्यादा अकूत संपत्ति निकलने के बाद उस पर आर्थिक अपराध का मुकदमा चलाया गया था।
इसे भी पढ़ें : महिला सिपाही से कहा- इतनी पतली हो राइफल कैसे संभालती हो, जमकर हुई कुटाई










