कोहराम लाइव डेस्क : कुदरत की झोली न जाने कितने रहस्यों और हैरतों से भरी पड़ी है। दुनिया के पहाड़ों, झीलों, झरनों, नदियों से जुड़े तमाम रहस्यों और उनकी भयावहता की जानकारी हमें मिलती रहती है। कई झीलों की भयावहता हमारी रूह को भी कंपा देती है। कुछ रहस्यों की जानकारी हासिल करने में तो वैज्ञानिक भी असफल हो जाते हैं। यदि कोई झील दिन में खूबसूरत दिखे और रात में इसका पानी किसी नीले पत्थर की तरह चमकने लगे, तो हैरत होना स्वाभाविक है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया की कावाह इजेन झील की। वाकई इस झील को दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील कहना उचित होगा।
इसे भी पढ़ें :ऐसी बिल्डिंग जो रूह भी कंपा दे, जानें क्यों

हमेशा खौलते रहता है पानी
प्रशांत महासागर के किनारे स्थित है यह झील। इस झील का पानी हमेशा खौलता रहता है। जैसे इसके नीचे किसी ने भट्टी जला रखी हो। इस वजह से झील के आसपास कोई आबादी नहीं रहती है। इस झील की कई बार सैटेलाइट इमेज जारी हो चुकी है, जिसमें रात के समय झील के पानी से नीली-हरी रोशनी निकलती दिखती है। सालों के रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों द्वारा इस झील से निकलने वाली रंगीन रोशनी की वजहों का पता नहीं लगाया जा सका। इस झील के पानी का तापमान हमेशा 200 डिग्री सेल्सियस तब गर्म रहता है। यानी इसमें अगर कोई जीव गिर जाए तो कुछ ही सेकंड में इसका मांस भाग बन गए उड़ जाएगा। इस झील में सबसे अधिक रहस्यमयी बात इसका रंग है।
इसे भी पढ़ें :यहां हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हो जाता है साइलेंट, जानें क्यों
सर्वाधिक खारा पानी की झील
यह झील इंडोनेशिया की सबसे अधिक खारे पानी की झील भी है। इस झील की सबसे बड़ी खासियत ये है कि दिन में तो ये बिल्कुल अन्य झीलों की तरह ही दिखाई देती है, लेकिन रात के वक्त इसका पानी बिल्कुल नीले रंग का हो जाता है। तब ऐसा महसूस होता है कि ये कोई नीले रंग का पत्थर हो।

इसे भी पढ़ें :यहां शाम सात बजे से रात 10 बजे तक पक्षियों की खैर नहीं, जानें क्यों
झील के पास हैं कई ज्वालामुखी
झील के आसपास कई सक्रिय ज्वालामुखी मौजूद हैं, जिसके कारण झील से हाइड्रोजन क्लोराइड, सल्फ्यूरिक डाइऑक्साइड जैसी कई तरह की गैसें भी निकलती रहती हैं। ये सभी गैसें आपस में मिलकर प्रतिक्रिया करती हैं, जिससे नीला रंग पैदा होता है। बता दें कि कावाह इजेन झील इतनी खतरनाक है कि इसके आसपास वैज्ञानिक भी लंबे समय तक रहने की हिम्मत नहीं कर सकते हैं।












