spot_img

नाबालिग से दरिंदगी : पहले गला और पैर काटा, फिर बॉडी जला कर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : नाबालिग के साथ दरिंदगी की हद पार। पहले दरिंदों ने लड़की का अपहरण किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्‍या कर दी। इतने से भी मन नहीं भरा तो एक पैर काट दिया फिर बॉडी को जला दिया और नदी में फेंक दिया।

21 फरवरी से लड़की लापता थी। पिता ने थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। 28 फरवरी को बड़ेपुर में सोन नदी के किनारे क्षत-विक्षत हालत में किशोरी की लाश मिली। हत्यारे ने उसका चेहरा पूरी तरह जला दिया है। एक पैर को भी काट दिया है। पैर लाश के पास ही फेंका मिला। उसका गला भी काटा गया है।  आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले दुष्कर्म किया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

मृतका के पिता का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से उनकी बेटी की जान गई है। अपहरण की शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने उसे ढूंढने का प्रयास नहीं किया। पुलिस सक्रिय रहती तो बेटी की मौत नहीं होती।

घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुसुआ गांव की है। मृतका की पहचान राजेन्द्र यादव की बेटी धनती कुमारी के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस दुष्‍कर्म के बाद हत्या समेत कई एंगल से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…

शौच के लिए गई, फिर नहीं लौटी

मृतका धनती कुमारी 21 फरवरी की सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। मगर काफी देर तक वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्‍ची का कहीं कोई अता-पता नहीं चला तब पिता ने थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। 28 फरवरी की सुबह नदी से क्षत-विक्षत हालत में लड़की का शव मिला है। बच्‍ची का शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...