- बिहार के खगडि़या जिले में डिलीवरी के दौरान चिकित्सक की लापरवाही
कोहराम लाइव डेस्क: बिहार के खगड़िया जिले में डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही ने जच्चा-बच्चा की जान ले ली। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के समय नवजात का गला ही काट डाला। इस कारण मां और बच्चे की ऑपरेशन के दौरान ही मौत हो गई। घटना जिले के महेशखुंट के एक निजी क्लीनिक की है।
इसे भी पढ़ें :बाबू सोना कर फंसाया, झांसे में लेकर बनाया अश्लील वीडियो और फिर कर दिया ऐसा कि…
परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
घटना के बाद परिजनों ने प्रसव के दौरान डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा करते हुए एनएच 107 को जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस टीम ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए महेशखूंट स्थित टाटा इमरजेंसी हॉस्पीटल को सील कर दिया। पीड़ित के आवेदन पर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।
रेफरल अस्पताल से किया गया था रेफर
जानकारी के मुताबिक पसराहा थानाक्षेत्र के महदीपुर निवासी अमित कुमार की पत्नी चांदनी देवी को 11 जनवरी को रेफरल अस्पताल गोगरी प्रसव कराने के लिए गया था। बच्चा उल्टा होने के कारण वहां पर तैनात एएनएम ने बेहतर इलाज के लिए महेशखूंट के टाटा इमरजेंसी हॉस्पीटल में प्रसव कराने के लिए भेज दिया गया। उसके बाद अस्पताल आने के साथ ही डाक्टर ने सर्जरी कर प्रसव कराने की बात कही।
इसे भी पढ़ें :रांची पहुंची Corona वैक्सीन की पहली खेप, 16 से लगेगा टीका
ऑपरेशन के कुछ देर बाद हो गई महिला की मौत
पीड़ित परिजनों ने बताया कि टाटा इमरजेंसी हॉस्पीटल में डॉक्टर ने ऑपरेशन के एवज में एक लाख रुपये की मांग की। इसके बाद सुबह महिला के प्रसव कराने की बात कही। इस बीच पीड़ा बढ़ने पर रात में ही महिला का प्रसव कराया जाने लगा। इस दौरान बच्चा के शरीर का नीचे का भाग बाहर आ गया। सिर बाहर नहीं आने के कारण नवजात का गला काटकर धर से अलग कर दिया गया। बाद में महिला के पेट का ऑपरेशन कर बच्चे का कटा सिर निकाला गया। ऑपरेशन के कुछ देर के बाद ही महिला की भी मौत हो गई।
अस्पताल को किया गया सील
अस्पताल संचालक डॉ. प्रियरंजन ने कहा कि मरीज को रेफर कर दिया गया था। रेफर करने के बाद घटना हुई। आरोप बेबुनियाद है। इधर एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल ने बताया कि महेशखूंट स्थित टाटा इमरजेंसी हॉस्पीटल को सील कर दिया गया है। वहीं पीड़ित के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : चंदवे Railway ट्रैक के पास गड़ा मिला युवती का कटा सिर, भरपूर मात्रा में डाला गया था नमक (VIDEO)












