रांची : HighCourt में बाबूलाल मरांडी से जुड़े दल-बदल मामले की हुई सुनवाई। कोर्ट ने मामले में स्पीकर को शपथ पत्र दाखिल करने का दिया है आदेश। इसकी अगली सुनवाई गुरुवार 14 जनवरी को होगी। अदालत ने यह भी कहा कि चाहे तो बाबूलाल मरांडी भी अपना जवाब दाखिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : बीच शहर में लगा उग्रवादी Poster, व्यवसायी-ठेकेदारों को धमकाया
स्पीकर की याचिका सुप्रीम कोर्ट से हो चुकी है खारिज
मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में हुई। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से विधानसभा स्पीकर की याचिका खारिज हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट में ही अपनी बात कहने को कहा है। दरअसल, झारखंड हाई कोर्ट ने बाबूलाल मरांडी के दल-बदल मामले में विधानसभा न्यायाधिकरण में होनी वाली सुनवाई पर रोक लगा दी है और स्पीकर से जवाब मांगा है।
इसे भी पढ़ें : पिठोरिया Post Office में ग्राहकों को लग रहा चूना, खाते में दिख रही आधी राशि (Video)








