spot_img

देखिये कैसे पहुंची रांची पुलिस खेत में दफन कटे स‍िर तक…(Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : मंगलवार की भोर 5:00 बजे से ही पुलिस लड़की के कटे सिर को खोज निकालने में जुट गई थी। सबसे पहले चंदवे के नया पोखर में पुलिस पहुंची। झग्‍गड़ डाला और करीब 1 घंटे तक मशक्‍कत की, नतीजा सिफर रहा। उसके बाद गोताखोरों की मदद से दो पोखर में जाल फेंका गया, इसमें भी कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद पुलिस संदेही गुनहगार शेख बिलाल के खेत की तरफ बढ़ी। खेत की मिट्टी गिली थी। कहां कुदाल चलाएं, कहां नहीं कुछ भी अता पता नहीं था। तब बिलाल की पत्‍नी, बेटा और बेटी को मौके पर लाया गया। महिला सिपाहियों की हल्‍की सख्‍ती में ही ये सभी टूट गए। कुदाल चला सही जगह। लगभग तीन फिट खुदाई करने पर बोरे में बंद कटी मुड़ी मिल गई। वहां भरपूर मात्रा में नमक भी डाला गया था। मुड़ी मिलते ही एक महिला सिपाही के दुपट्टा में उसे लपेट एक पुलिस वहां से भागी। यह काम मजिस्‍ट्रेट की मौजूदगी में किया गया। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। अब पुलिस को तलाश है संदेही गुनहगार शेख बिलाल का। उसकी खोज में हर संभावित ठिकानों पर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि बिलाल डोरंडा के एक मुहल्‍ले में किराए के मकान में पनाह लिए हुए है। पुलिस वहां भी गई, पर ऐसा कुछ नहीं मिला। वहीं गिरफ्त में मां, बेटा और बेटी के जरिये भी पुलिस दबिश बना रही है कि बिलाल सरेंडर कर दे। गुजरे 9 दिन की दिन-रात मेहनत के बाद पुलिस को यह कामयाबी मिली। यह ऑपरेशन रांची के पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा, रुरल एसपी मो. नौशाद आलम की देखरेख में चलाया जा रहा है। वहीं पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग रांची प्रक्षेत्र के आईजी अखिलेश कुमार झा कर रहे हैं। उम्‍मीद है कि एक-दो दिनों में पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। वहीं रांची एससएपी सुरेंद्र कुमार झा का कहना है कि जबतक शेख बिलाल पकड़ा नहीं जाता मामले में कुछ भी बोलना जल्‍दबाजी होगी।

इसे भी पढ़ें : चंदवे Railway ट्रैक के पास गड़ा मिला युवती का कटा सिर, भरपूर मात्रा में डाला गया था नमक (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : …और देखिये सिर कलम करने वाला असली गुनहगार

यहां याद दिला दें कि 3 जनवरी को ओरमांझी की साईंनाथ यूनिवर्सिटी के पीछे जीराबार टोले परसागढ़ा के पलाश की झाड़ी में एक युवती की सिर कटी लाश मिली थी। लगभग 18 से 22 साल की इस लड़की का सिर को खोज निकालने और मृतका की पहचान करने वाले को पांच लाख रुपया का इनाम रखा गया। सबसे पहले चेशायर होम रोड में रहने वाली सरस्‍वती देवी ने मिले लड़की के धड़ को खुद की बेटी बताते हुए दावा ठोका, किंतु रांची पुलिस ने सरस्‍वती देवी के असली चेहरे को बेनकाब करते हुए उसकी लापता बेटी को पिस्‍कामोड़ के लक्ष्‍मीनगर मुहल्‍ले से जिंदा खोज निकाला। वह 14 सितंबर को घर से भाग गई थी। अपहरण का मामला सदर थाना में दर्ज है। इसके बाद चान्हो के एक दंपती ने दावा ठोका। पुलिस को उसके दावे में दम लगा और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। दंपति का डीएनए टेस्‍ट भी कराया गया। मृतका का नाम शोफिया उभर कर सामने आया। उधर कुटे के एक युवक ने रांची पुलिस के दो पुलिस अफसरों के कान में हौले से एक फूंक मारी। तब पुलिस का शक यकीन में बदला और फिर पुलिस ने बिलाल की पत्‍नी , बेटी सहित कुछ अन्‍य लोगों को गिरफ्त में ले लिया। आईए देखिए बिलाल ने कैसे अपने महापाप को दिया अंजाम…

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख