कोहराम लाइव डेस्क : छात्रा को पहले प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसे शादी का झांसा दिया। इस दौरान छात्रा को कई सपने दिखाए। छात्रा को भी ऐसा लगा जैसे वो उसके लिए ही बना है और उसकी बातों में आकर वो अपना सबकुछ उसपर न्योछवर करने को तैयार हो गई। इसी का फायदा उठाकर युवक ने पहले युवती का अश्लील वीडियो बनाया और फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल। अश्लील वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर पांच युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, घटना के बाद युवकों ने उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। यह शर्मनाक घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है।
इसे भी पढ़ें : चंदवे Railway ट्रैक के पास गड़ा मिला युवती का कटा सिर, भरपूर मात्रा में डाला गया था नमक (VIDEO)
बरेली के बहेड़ी में एक छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने और 5 लड़को द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर 5 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एएसपी सत्यनारायण ने मीडिया को बताया कि एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली गई और फिर उसे ब्लैकमेल करके 5 लड़को ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, उन लड़कों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया है। एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा बरेली के फेमस डॉक्टर की बेटी बताई जा रही है। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
इसे भी पढ़ें : देखिये कैसे पहुंची रांची पुलिस खेत में दफन कटे सिर तक…(Video)








