रांची पहुंची Corona वैक्सीन की पहली खेप, 16 से लगेगा टीका

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : पुणे से सुबह-सुबह रांची आई फ्लाइट। साथ लाई Corona वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग के सभी लोग तैनात थे और वैक्सीन की पहली खेप अपने वैन में रखा। विभाग के लोग इसे लेकर राज्य के स्टेट वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचाया।

वैक्सीन सेंटर नामकुम में रखा गया

वैक्सीन की पहली खेप को नामकुम स्थित वैक्सीन सेंटर पर इसे रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इंसुलेटेड वैन में 7 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को बनाए रखते हुए वैक्सीन को वैक्सीन सेंटर तक लाया गया है। इस तह झारखंड के 3.50 करोड़ लोगों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप झारखंड पहुंच चुकी है। अब 16 जनवरी को देशभर में इस महाटीका अभियान की शुरुआत होगी। लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : देखिये कैसे पहुंची रांची पुलिस खेत में दफन कटे स‍िर तक…(Video)

Corona वैक्सीन देने को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी

वैक्सीन पहुंचने को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। रांची एयरपोर्ट से 9:15 बजे कोरोना वैक्सीन लेकर गाड़ी नामकुम स्थित एनएचएम के लिए रवाना हो चुकी है। यहां से वैक्सीन को सभी जिलों में भेजा जाएगा। वहां सभी अधिकारी की देखरेख में ट्रांसपोर्टेशन का काम होगा। सभी जिले के लिए पदाधिकारी को नियुक्त कर इन्हें जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। रांची जिला के विभिन्न प्रखंड व सदर अस्पताल में वैक्सीन भेजकर 16 जनवरी से टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : पिठोरिया Post Office में ग्राहकों को लग रहा चूना, खाते में दिख रही आधी राशि (Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार को क्रिकेट का...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...