Kohramlive: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है, कैबिनेट ने आज हुई एक बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़त को मंजूरी दे दी है। बढ़त के बाद अब महंगाई भत्ता अब 38 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले से 50 लाख कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। फैसले के मुताबिक डीए में की गई बढ़ोतरी पहली जुलाई से लागू होगी। इस फैसले को जोड़ लें तो मार्च से अब तक डीए में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है और इस दौरान भत्ता कुल मिलाकर 7 प्रतिशत बढ़ चुका है।
पहली जुलाई से लागू होगी केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़त
सरकार के फैसले के अनुसार ये फैसला पहली जुलाई से लागू होगा। यानि अक्टूबर को मिलने वाली सैलरी में एरियर भी जुड़ कर मिलेगा। इससे पहले सरकार ने बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए मार्च 2022 में डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ती की थी। उस समय ऐलान के साथ ही डीए 31 प्रतिशत से बढ़कर 34 प्रतिशत पर पहुंच गया था। आज के ऐलान के साथ अब डीए 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। अब डीए 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। आज की बढ़त के साथ अब 18 हजार रुपये की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की हर माह का वेतन 720 रुपये बढ़ जाएगा। जो कि करीब 9 हजार रुपये सालाना है।
इसे भी पढ़ें : दीवाली और छठ पर टिकट की नो टेंशन, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें
इसे भी पढ़ें : बोकारो में IRB के ट्रेनी जवान को लगी गोली, मौ*त
इसे भी पढ़ें : एकता-शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….
इसे भी पढ़ें : …और ऐसे धरा गया एक साइबर क्रिमिनल…
इसे भी पढ़ें : Reliance Retail ने खोला देश का पहला Reliance Centro, जानें क्यों है ये खास
इसे भी पढ़ें : OMG! पेड़ की एक डाली पर लिपट गए इतने सांप, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें












