RANCHI : गुरूग्राम के वांटेड साइबर क्रिमिनल राजकुमार सिंह को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कई पासबुक, चेक, ATM एवं पैन कार्ड मिले हैं। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से वह पकड़ा गया। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने इस साइबर क्रिमिनल को पकड़ने का टास्क महिला साइबर डीएसपी यशोदरा और जगन्नाथपुर के थानेदार अरविंद कुमार सिंह को टास्क सौंपा था।
सूत्रों के अनुसार राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रहनेवाले एक शख्स के खाते को गुड़गांव पुलिस के द्वारा फ्रिज करवा दिया गया था। इस शख्स ने जब बैंक से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि उनके खाते को गुरूग्राम पुलिस के आग्रह पर फ्रिज किया गया है। इसके बाद इस शख्स ने गुरूग्राम पुलिस से बातें की। वहां की पुलिस ने उन्हें बताया कि आपके खाते में हाल में ही फोन पे के माध्यम से 50 हजार रुपये ट्रांसफर किये गये हैं। यह अकाउंट एक साइबर क्रिमिनल के खाते से गया है। तब यह शख्स जगन्नाथपुर थाना पहुंचे और पुलिस को सबकुछ बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में ही रहने वाले राजकुमार सिंह नामक एक व्यक्ति ने उनसे नगद 50 हजार रुपये मांगे थे। उन्होंने नकद 50 हजार रुपये दे दिये। बदले में राजकुमार सिंह ने फोन पे के माध्यम से उनके अकाउंट में 50 हजार डाल दिये थे। इसके बाद रांची पुलिस ने गुड़गांव पुलिस से जब संपर्क किया। तब खुलासा हुआ कि राजकुमार सिंह एक शातिर साइबर क्रिमिनल है। उसने एक शख्स से 7 लाख रुपये की ठगी का केस यहां दर्ज है। उसने कई लोगों से ठगी की है।
इसे भी पढ़ें :हर्जाना देने गया था घर, गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :23 जिलों में घटा पेट्रोल-डीजल का दाम, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : Reliance Retail ने खोला देश का पहला Reliance Centro, जानें क्यों है ये खास
इसे भी पढ़ें : Deepika Padukone की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास








