spot_img
spot_img
spot_img

Reliance Retail ने खोला देश का पहला Reliance Centro, जानें क्यों है ये खास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Mukesh Ambani के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने मंगलवार को ‘Reliance Centro’ नाम से नया फैशन और लाइफस्टाइल डिपार्टमेंटल स्टोर फॉर्मेट लॉन्च किया। इसके तहत पहला स्टोर दिल्ली में खोला गया है।  इसमें फैशन और लाइफस्टाइल से रिलेटेड सैकड़ों ब्रांड का सामान उपलब्ध होगा। दिल्ली के वसंत कुंज में खोले गए इस फैशन और लाइफस्टाइल से संबंधित सेंट्रो स्टोर में 300 से ज्यादा भारतीय और इंटरनेशनल ब्रांड के अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे। लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस स्टोर में कपड़े, जूते, मेकअप प्रोडक्ट्स, महिलाओं के अन्य सामानों के अलावा खेलों और लगेज एक्सेसरीज तक मिलेगी।

कंपनी के बयान में कहा गया कि Reliance Centro को ग्राहकों की पसंद के आधार पर डिजाइन किया गया है और इसमें मिडिल और प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को उनकी पसंद की सारी चीजें मिल सकेंगी। Reliance Retail नए ब्रांड्स और नए स्टोर्स को जोड़ने के साथ विस्तार की राह पर है. इसी क्रम में सैंट्रो स्टोर लॉन्च किया गया है। जल्द इस फॉर्मेट के स्टोर की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। वसंत कुंज में खुला देश का यह पहला Reliance Centro स्टोर 75 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। यह एक कंप्लीट डिपार्टमेंटल स्टोर है जिसमें 300 से ज्यादा ब्रांड के प्रोडक्ट के साथ ही 20 हजार से ज्यादा स्टाइल ऑप्शन डिस्प्ले किए गए हैं। खास बात यह है कि पहला स्टोर लॉन्च होने के मौके पर कंपनी यहां उपबल्ध प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इसके तहत 3,999 रुपये की खरीद पर 1,500 रुपये की छूट दी जा रही है।  वहीं अगर आप 4,999 रुपये की खरीद करते हैं तो फिर आपको कुल खरीद पर 2000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

बता दें कि है कि पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया था कि उनकी खुदरा कंपनी रिलायंस रिटेल ने कारोबार विस्तार के क्रम में कई साझेदारी करते हुए 9,700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. कंपनी ने जस्ट डायल, 7-इलेवन, मिल्कबास्केट, कलानिकेतन और रितु कुमार सहित कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है। रिलायंस रिटेल की योजना की बात करें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में कुल 2,500 नए स्टोर खोलने तैयारी की है। इसके तहत प्रति दिन करीब 7 नए स्टोर खोले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : 23 जिलों में घटा पेट्रोल-डीजल का दाम, देखें लिस्‍ट

इसे भी पढ़ें : 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें : 500 रुपये के नोट में RBI कर सकता है बदलाव!, तुरंत बैंक जाकर करें ये काम…

इसे भी पढ़ें : JioMart ने शुरू की एक महीने की फेस्टिवल सेल, प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80% तक छूट

इसे भी पढ़ें : ‘मेरे जिस्म से खेला फिर छोड़ दिया’ लिख फंदे पर झूल गई वंदना… देखें

इसे भी पढ़ें : हर्जाना देने गया था घर, गोलियों से भून डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास

इसे भी पढ़ें : नवरात्र 2022 : यहां फायरिंग कर दी गयी मां अम्बे को सलामी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...