spot_img

एकता-शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : फिल्म निर्माता एकता कपूर मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। बेगूसराय कोर्ट की ओर से एकता कपूर और शोभा कपूर की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है।  कोर्ट द्वारा यह गिरफ्तारी वारंट बेब सीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर जारी किया गया हैं।  जिसमें देश के सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगो के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखलाया गया था।  बिहार के बेगूसराय में दर्ज हुए इस केस में अब गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

शंभू कुमार ने दाखिल कराया था FIR

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बरौनी थाने के सिमरिया आदर्श गांव के रहने वाले शंभू कुमार ने परिवाद दाखिल किया था।  इस मामले की सुनवाई बिहार के बेगूसराय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार ने की है और उन्होंने ही एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन भेजा था।

एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

इस बेब सीरीज को सेना का अपमान मानते हुए बेगूसराय की अदालत में एक मुकदमा पिछले साल यानी 2021 में ही दर्ज कराया गया था।  इसी मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट के द्वारा एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया हैं।  बेगूसराय के अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वेब सीरीज कंपनी की निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा एक घटिया वेब सीरीज पोर्टल पर डाला गया था जिसमें भारतीय सैनिकों का अपमान किया गया था।

भारतीय सैनिक जो देश की रक्षा करते हैं, जिनकी वजह से हम सुरक्षित रहते हैं, जब वो ड्यूटी पर तैनात रहते हैं तब उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी पहना कर शारीरिक संबंध स्थापित करती हैं, इसे वेब सीरीज पर प्रसारित किया गया, प्रचारित किया गया था।  अधिवक्ता पाठक ने बताया कि इस वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ विभिन्न जिलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था।  इसी सिलसिले में बेगूसराय में भी भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने बेगूसराय कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था।

वकील ने बताया कि यह मुकदमा राजीव कुमार के न्यायालय से होते हुए विकास कुमार के न्यायालय में अंतरित हुआ और वहां से यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने बताया कि तमिला प्रतिवेदन को सम्पुष्ट करते हुए इन दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें : महेश बाबू की मां का निधन, फैंस ने जताया दुख

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...