दिख रहे ‘आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम
RANCHI : ‘आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। गांव-गांव, टोला-टोला में लगे शिविर के माध्यम से लोगों को सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। वर्षों से योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को उनका अधिकार मिलने लगा है। तभी तो दिव्यांग भेखराज कुमारी आज फूली नहीं समा रही। जिस आधार कार्ड के लिए उसने अपने आठ वर्ष गंवाए, वह शिविर में मात्र एक दिन में बन गया। हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखण्ड स्थित झरपो गांव के निवासी दिव्यांग भेखराज कुमारी का आधारकार्ड नहीं रहने के कारण उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगे शिविर में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं टाटीझरिया बीडीओ के समक्ष भेखराज कुमारी ने आधार कार्ड में आ रही समस्या की जानकारी दी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की व्यवस्था कर भेखराज कुमारी को उनके निवास स्थान से शिविर में लाकर आधार कार्ड के लिए निबंधन कराते हुए आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया। भेखराज कुमारी ने कहा, मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद। अगर यह शिविर नहीं लगा होता, तो शायद मेरा आधार कार्ड नहीं बन पाता।
फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत बकरी पालन के लिए मिले 10 हजार रुपये
पूर्वी सिंहभूम के बोडाम प्रखंड स्थित माधवपुर पंचायत के पलाशडीह गांव में हड़िया बेच कर जीवन यापन करने वाली सजनी बाला महतो भी अब खुश है। माधवपुर पंचायत में ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार’ का शिविर लगा तो सजनी बाला महतो को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत बकरी पालन के लिए बिना ब्याज के 10 हजार रूपए का लोन उपलब्ध कराया गया। 79 वर्षीय शशि देवी को रांची जिला प्रशासन द्वारा शिविर के माध्यम से राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। राशन कार्ड मिलते ही शशि देवी ने पहले माह का राशन उठाव भी कर लिया। इसमें उन्हें 3 किलो चावल, 2 किलो गेंहू और 1 लीटर केरोसिन तेल दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बने पापा, पत्नी ने नन्ही परी को दिया जन्म
इसे भी पढ़ें : बोकारो में मिली लड़की की कटी मुड़ी, धर खोजने में जुटी पुलिस…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :…अब मार्च तक गरीबों को मुफ्त में मिलेगा राशन, कैबिनेट से मिली मंजूरी
इसे भी पढ़ें :BREAKING : दिनदहाड़े फिर एक जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना #GANGSOFWASSEYPUR
इसे भी पढ़ें :बुजुर्गों को अयोध्या भेज रही यह सरकार, जानें- कैसे होगा रजिस्ट्रेशन और कब जाएगी ट्रेन
इसे भी पढ़ें :स्कूल-कॉलेज 29 नवंबर से खुलेंगे, खत्म होगा वर्क फ्रॉम होम
इसे भी पढ़ें :निकलने वाली थी बारात, तभी धनबाद पुलिस पहुंची और…
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले वीर का “अभिनंदन”
इसे भी पढ़ें :खाई में गिरी बारातियों से भरी जीप, 5 ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :लिंक पर क्लिक क्या किया, लुट गये सर्फे, देखें वीडियो














