kohramlive desk : देश के गरीबों को मुफ्त राशन अब मार्च तक मिलेगा। कोरोना के कारण पहले 30 नवंबर तक ही देने की योजना थी। केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) के विस्तार को 24 नवंबर को हुई बैठक में मंजूरी दे दी। बता दें कि पिछले साल सरकार ने कोरोना के प्रकोप की वजह से हुए आर्थिक व्यवधानों के मद्देनजर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) द्वारा कवर किए गए सभी लाभार्थियों के लिए PM-GKAY की घोषणा की थी।
It has been decided to extend the ‘PM Garib Kalyan Anna Yojana’ to provide free ration till March 2022: Union Minister Anurag Thakur on Cabinet decisions pic.twitter.com/9XO70IQXSz
— ANI (@ANI) November 24, 2021
हर माह 5 किलो खाद्यान्न देती है सरकार
इस योजना के तहत, सरकार लगभग 80 करोड़ एनएफएसए लाभार्थियों को 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त प्रदान करती है। कैबिनेट की बैठक के बाद पीएमजीकेएवाई को चार महीने के लिए बढ़ाने जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दी। कहा कि इससे राजकोष पर अतिरिक्त 53,344 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
कृषि कानूनों की वापसी को लेकर विधेयक को भी मिली मंजूरी
आज की कैबिनेट बैठक में तीने कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए विधेयक को भी मंजूरी दे दी गई। इसे शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जाना है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को गुरु पर्व के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले की घोषणा की थी । आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इन तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के संबंध में औपचारिकताएं पूरी कर ली गई।
संसद में प्राथमिकता के आधार पर होगा कृषि कानून वापस लेने का काम
एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा, ”संसद में भी इस कार्य (तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने) को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के कार्य को हमने पूरा कर लिया है और संसद को जो करना है, उस दिशा में काम को हम सत्र के पहले हफ्ते और पहले दिन से ही आरंभ करेंगे।
इसे भी पढ़ें :स्कूल-कॉलेज 29 नवंबर से खुलेंगे, खत्म होगा वर्क फ्रॉम होम
इसे भी पढ़ें :निकलने वाली थी बारात, तभी धनबाद पुलिस पहुंची और…
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले वीर का “अभिनंदन”
इसे भी पढ़ें :खाई में गिरी बारातियों से भरी जीप, 5 ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :लिंक पर क्लिक क्या किया, लुट गये सर्फे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : …बीच रोड पर जमकर नाची ये Bhojpuri Actress, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम…












