spot_img
spot_img
spot_img

BREAKING : दिनदहाड़े फिर एक जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना #GangsOfWasseypur

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad (Sujit) : वासेपुर में एक और जमीन कारोबारी को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला गया। इस बार मिशाना बनाया गया नन्हें खान को। कारोबारी नन्हें खान को ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी गई। गोलीबारी की इस दुस्साहसिक वारदात को दो अपराधियों ने अंजाम दिया। वहीं अपराधी मौका-ए-वारदात से भाग निकलने में कामयाब रहे। गोलीकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इधर, जख्मी कारोबारी को धनबाद एसएनएमएमसीएच भेजा गया है जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर बैंकमोड़, धनबाद और भूली पुलिस मौके पर पंहुच छानबीन में जुट गयी है।

यहां याद दिला दें कि इसी साल बीते 12 मई को वासेपुर में ही अपराधियों ने दिनदहाड़े जमीन कारोबारी लाला खान को गोली मार दी थी। वारदात को दोपहर  3 बजे के आसपास जब्बार मस्जिद के पास अंजाम दिया गया था। घटना स्थल पर ही लाला ने दम तोड़ दिया था।

वहीं, बीते 28 जून को कतरास थाना क्षेत्र के भगत मोहल्ला में रहने वाले संजय लॉयल्का के घर में तीन बम मारा गया था। इसमें दो बम फटा था, एक नहीं फटा था। बम के धमाके से घर की खिड़की और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गये थे। अपराधियों ने एक धमकी भरा लेटर भी लिखा था। लेटर में लिखा था “लाला खान के साथ जैसा हुआ, ठीक वैसा ही तेरा साथ होगा.. लाला को गोलियों से भूना गया था, तुझे बम से उड़ा दिया जाएगा..”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका… जानें

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...

पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और राजनीतिक इतिहास...