Ranchi : राजधानी के जाने माने युवा व्यवसायी सर्फे आलम के बैंक खाते से फर्जी तरीके से 30 हजार 342 रुपये निकाल लिये गये। इंफोटेक कंप्यूटर सिस्टम के प्रोपराइटर सर्फे आलम ने इस बात की जानकारी लिखित रूप से लोअर बाजार थाने को दे दी है। उनकी दुकान रांची के मेन रोड में मखीजा टावर में है। सर्फे के अनुसार शनिवार की शाम 4 से 5 बजे के बीच उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से दो बार फर्जी तरीके से 30 हजार 341 रुपये निकाल लिये। पहली बार 20 हजार 178 रुपये किसी सुरेंद्र नामक व्यक्ति के हाउसिंग डॉटकॉम अकाउंट में जमा होने का मैसेज आया। वहीं दूसरी बार 10 हजार 163 रुपये किसी राज*धानी अकाउंट में क्रेडिट हुआ। युवा व्यवसायी सर्फे ने बताया कि उनके एयरटेल मोबाइल नंबर 9334702152 नंबर पर मोबाइल नंबर 9692606120 से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को ICICI का टोल फ्री कर्मी बताया। उसने उन्हें एक लिंक भेजा और उनका मोबाइल हैक कर लिया। रुपये निकासी के बाद से उनके मोबाइल पर अलग-अलग तरह के मैसेज आ रहे हैं। उन्हें शंका है कि साइबर अपराधी उनके अन्य बैंकों के अकाउंट से फर्जी निकासी कर सकते हैं।
कोहराम लाइव के लिए भावना ठाकुर की रिपोर्ट
इसे भी पढ़ें : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : PLFI तक बाइक पहुंचाने वाले शातिरों ने मुंह खोला तो दंग रह गई पुलिस(Video)
इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्या बोलें SSP…
इसे भी पढ़ें : पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर 5 लाख 41 हजार की ऑनलाइन ठगी, दो आरापी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : MMCH के डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD के बाद अब इमरजेंसी सेवा भी ठप, जानें कारण
इसे भी पढ़ें : गांधी मैदान बम ब्लास्ट मामला : रांची के इम्तियाज सहित 4 को फांसी
इसे भी पढ़ें : दोस्त को मारा इतना छुरा कि कांप गई रूह, प्राइवेट पार्ट भी काटा






