spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

निकलने वाली थी बारात, तभी धनबाद पुलिस पहुंची और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khagaria : बिहार खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा राका गांव में बारात निकलने वाली थी। इसी बीच झारखंड की धनबाद पुलिस पहुंची और दूल्‍हे को दबोच लिया। धनबाद से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से लड़के (दूल्हे) को पकड़ा है। धनबाद की रहने वाली एक युवती ने 39  साल के राहुल कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसी आधार पर गिरफ्तारी की गई है। मामला शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का है। इसको लेकर युवती ने राहुल को आरोपी बनाया है।

दूसरी युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप

आवेदन में युवती ने कहा है कि राहुल कुमार से उसकी जान पहचान धनबाद के कतरास में ही हुई थी। पांच वर्ष पूर्व तोपचांची के एक विद्यालय में एक साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था। युवती के अनुसार वर्ष 2015 में व्यावसायिक प्रशिक्षक के रूप में उसकी नियुक्त हुई थी। राहुल कुमार मिश्रा इसी विद्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत था।

शादी का झांसा देकर बनाता रहा यौन संबंध

युवती का कहना है कि वह राहुल को शादी के लिए कहती तो वह बातों को टाल देता था। शादी का झूठा प्रलोभन देकर उसके साथ यौन संबंध बनाता रहा। इस दौरान राहुल ने उसका दो बार गर्भपात भी कराया। इसी बीच राहुल का ट्रांसफर राजकृत उच्च विद्यालय धनबाद हो गया और उसने युवती को बाबुआडीह धनबाद में ही एक किराये के मकान में रखा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। राहुल के परिजन भी दोनों के बीच शादी को लेकर राजी थे, लेकिन इसी बीच अचानक युवती को पता चला कि उसकी शादी 21 नवंबर को कहीं और हो रही है। इसके बाद उसने लड़के से बात की तो लड़के के परिजन गाली- गलौज करने लगे। इसके बाद रविवार को उसने धनबाद एससी एसटी थाने में शिकायत की थी।

इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा फैसला, Petrol और Diesel पर इतना रुपये घटाया वैट, ट्वीट कर दी जानकारी

इसे भी पढ़ें :IBPS SO RECRUITMENT 2021: 1828 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले वीर का “अभिनंदन”

इसे भी पढ़ें :खाई में गिरी बारातियों से भरी जीप, 5 ने तोड़ा दम

इसे भी पढ़ें :लिंक पर क्लिक क्‍या किया, लुट गये सर्फे, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : …बीच रोड पर जमकर नाची ये Bhojpuri Actress, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : स्‍कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्‍कॉर्पियो का ट्रक ने क्‍या किया हाल, देखें  

इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्‍या है नियम

इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...

जिसे सहारे की जरूरत थी, वही बन गया लोगों का सहारा…

Bihar : जिंदगी ने बचपन से ही जिनके हिस्से...

जुड़वां भाइयों की एक जैसी शक्ल ने बढ़ाई पुलिस की उलझन, खुला चौंकाने वाला सच…

Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में...

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...