Saraikela : सरायकेला के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाबन बीघा फॉरेस्ट इलाके से एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ। जंगल की खामोशी के बीच मिली इस लाश ने पूरे इलाके को दहला दिया। शव की हालत देखकर लोगों की रूह कांप उठी। आशंका है कि किसी ने बड़ी बेरहमी से हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के इरादे से शव को आग के हवाले कर दिया हो। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
24 मई से लापता था मुस्तकिम
मृतक की पहचान गौस नगर निवासी मोहम्मद मुस्तकिम के रूप में हुई है। मुस्तकिम साइकिल पर घूम-घूमकर चप्पल बेचने का काम करता था और इसी मेहनत से अपने परिवार का गुजारा चलाता था। परिजनों ने उसके हाथ में पहनी अंगूठी और घटनास्थल से मिले मोबाइल के आधार पर शव की पहचान की। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुस्तकिम की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
“जल्द घर लौटूंगा…” — यह थी आखिरी बात
परिजनों के मुताबिक, मुस्तकिम 24 मई की सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। शाम करीब 7 बजे उसकी आखिरी बार फोन पर बात हुई। उसने बताया था कि वह पुडिसिली इलाके में है और जल्द घर लौट आयेगा। लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। रातभर परिवार इंतजार करता रहा, लेकिन मुस्तकिम वापस नहीं लौटा। अगले दिन 25 मई को परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में मुस्तकिम के मोबाइल की आखिरी लोकेशन अंसार नगर में मिली। वहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच बाबन बीघा फॉरेस्ट इलाके में अधजला शव मिलने की सूचना ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया। अब पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
इसे भी पढ़ें : त्योहार की खुशबू में घुली रहे मोहब्बत, सड़कों पर उतरा प्रशासन…
इसे भी पढ़ें : निकाह से पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन, सदमे में दूल्हे ने दे दी जा’न… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लाइव कॉल कर युवक ने उठाया खौ’फनाक कदम…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, बाल विवाह पर हर हाल में लगे रोक…
इसे भी पढ़ें : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे झारखंड… जानें क्यों






