जेल में रजनी, बाहर गरमाती धनबाद की राजनीति…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो आज अचानक धनबाद मंडल कारा पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय भी मौजूद थे। सांसद ने जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी रवानी से मुलाकात की। जेल से बाहर निकलते ही सांसद ढुल्लू महतो ने मीडिया से कहा कि लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा में हुई घटना के बाद असली अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन लोगों को निशाना बनाया गया, जो कोयला चोरी और अपराध के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उन्होंने दावा किया कि रजनी रवानी को झूठे हत्या मामले में फंसाया गया है। सांसद ने कहा कि रजनी का “गुनाह” सिर्फ इतना था कि वह कोयला चोरी की शिकायत लेकर लोयाबाद थाना पहुंची थीं। उनके अनुसार आवेदन देने के बाद रजनी रवानी के घर में घुसकर मारपीट की गई और गोली किसी दूसरे व्यक्ति ने चलाई, लेकिन आरोप उन पर मढ़ दिया गया।

गांव की महिला वर्चस्व की लड़ाई नहीं लड़ती

ढुल्लू महतो ने कहा कि रजनी रवानी गांव की सामान्य महिला हैं और धनबाद के गांवों की महिलायें कभी वर्चस्व की राजनीति नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपने गांव और लोगों की सुरक्षा के लिये आगे आई थीं। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि रजनी के समर्थकों को भी झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा गया है। सांसद ने इस मामले को लेकर कांग्रेस और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाते हुये कहा कि जिन लोगों की मौत हुई और जो जेल भेजे गये, वे उसी समाज से आते हैं, फिर आखिर जलेश्वर महतो इस मामले पर चुप क्यों हैं? ढुल्लू महतो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का साथ देती रही है। उन्होंने यह भी पूछा कि गोलीबारी करने वाले लोग क्या जलेश्वर महतो के समर्थक हैं?

जरूरत पड़ी तो होगी CBI जांच की मांग

सांसद ने जिला प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो मामला केंद्र सरकार तक ले जाया जायेगा। ढुल्लू महतो ने साफ कहा कि जरूरत पड़ने पर पूरे मामले की CBI जांच की मांग की जायेगी। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि यदि सरकार में दम है तो जांच CBI को सौंप दे। सांसद ने लोयाबाद और बांसजोड़ा इलाके की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह इलाका धीरे-धीरे पुराने पश्चिम बंगाल जैसी हिंसक राजनीति की ओर बढ़ रहा है। उनके मुताबिक यहां अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है।

खूनी संघर्ष के बाद गरमाई राजनीति

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लोयाबाद थाना क्षेत्र में आजसू कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, गोलीबारी हुई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। इस घटना में कई लोग घायल हुये थे, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आजसू नेत्री रजनी देवी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से धनबाद की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग को मिले नये DTO, पहली बार महिला बनीं RTA सचिव…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर अब बरसेंगे बादल, लू से मिलेगा सुकून…

इसे भी पढ़ें : एक जोरदार धमाका और मेडिकल कॉलेज धुआं-धुआं…

इसे भी पढ़ें : डायल-112 का वीडियो हुआ वायरल, चौंका देगी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...

बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…

UP : बीमारी से राहत देने वाली दवायें अब...

हजारीबाग को मिले नये DTO, पहली बार महिला बनीं RTA सचिव…

Hazaribagh : हजारीबाग को नया DTO (जिला परिवहन पदाधिकारी)...

हजारीबाग पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल… जानें क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार आज...

तपती धरती पर अब बरसेंगे बादल, लू से मिलेगा सुकून…

Ranchi : मौसम विभाग ने संकेत दिये हैं कि...