हजारीबाग को मिले नये DTO, पहली बार महिला बनीं RTA सचिव…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग को नया DTO (जिला परिवहन पदाधिकारी) मिला, वहीं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल ने इतिहास रचते हुये पहली बार एक महिला अधिकारी सुजाता कुजूर को RTA सचिव बनाया गया है। मंगलवार को संतोष कुमार चौधरी ने हजारीबाग के नये DTO के रूप में पदभार ग्रहण किया। पूर्व DTO Baidyanath Kamti ने उनका स्वागत करते हुये औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। मौके पर कई अधिकारी, कर्मचारी और शुभचिंतक नये अधिकारी के स्वागत और पुराने अधिकारी को विदाई देने पहुंचे थे।

“लोगों को नहीं लगाना पड़ेगा दफ्तर का चक्कर”

पदभार संभालने के बाद नये DTO संतोष कुमार चौधरी ने साफ संदेश दिया कि परिवहन विभाग के सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किये जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग में आने वाले हर आवेदक की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जायेगा। नये DTO ने कहा कि लोग सीधे आकर अपनी बात रख सकते हैं, विभागीय प्रक्रियाओं को आसान और सुगम बनाया जायेगा। झारखंड राज्य गठन के बाद संतोष कुमार चौधरी हजारीबाग के 32वें DTO बने हैं। इससे पहले वे देवघर के मोहनपुर प्रखंड में BDO के पद पर कार्यरत थे।

उत्तरी छोटानागपुर को मिली पहली महिला RTA सचिव

इधर परिवहन प्रशासन में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। सुजाता कुजूर को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का नया RTA सचिव बनाया गया है। यह पहली बार है जब हजारीबाग स्थित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार में किसी महिला अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुजाता कुजूर इससे पहले लोहरदगा में LRDC के पद पर कार्यरत थीं। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के RTA कार्यालय के तहत हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ समेत सात जिले आते हैं। ऐसे में RTA सचिव का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर अब बरसेंगे बादल, लू से मिलेगा सुकून…

इसे भी पढ़ें : एक जोरदार धमाका और मेडिकल कॉलेज धुआं-धुआं…

इसे भी पढ़ें : डायल-112 का वीडियो हुआ वायरल, चौंका देगी…

इसे भी पढ़ें : पहाड़ों के बीच बन रही उम्मीदों की झील, पिकेट तैयार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...

बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…

UP : बीमारी से राहत देने वाली दवायें अब...

जेल में रजनी, बाहर गरमाती धनबाद की राजनीति…

Dhanbad : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो आज अचानक...

हजारीबाग पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल… जानें क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार आज...

तपती धरती पर अब बरसेंगे बादल, लू से मिलेगा सुकून…

Ranchi : मौसम विभाग ने संकेत दिये हैं कि...