Kohramlive : महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की पहली फिल्म की घोषणा कर दी गई है। फिल्म का नाम लेट्स गेट मैरिड है, जिसका मोशन पोस्टर जारी हुआ है। तमिल में बनने जा रही इस फिल्म में लीड रोल में हरीश कल्याण, इवाना, नदिया और योगी बाबू होंगे। फिल्म का निर्देशन रमेश तमिलमणि करेंगे और इसकी शूटिंग 27 जनवरी से शुरू हो चुकी है।
प्रोडक्शन हाउस की तरफ से ट्विटर पर फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। कैप्शन में लिखा है, ‘हम धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही पहली फिल्म के नाम लेट्स गेट मैरिड की घोषणा कर बेहद उत्साहित हैं। अक्टूबर, 2022 में धोनी के इस प्रोडक्शन हाउस का ऐलान हुआ था। इसी के साथ यह जानकारी दी गई थी कि इसके बैनर तले सबसे पहले एक तमिल फिल्म बनेगी। फिल्म के प्रोडक्शन का काम धोनी की पत्नी साक्षी रावत संभाल रही हैं। निर्देशक तमिलमणि ने इस पर कहा था, इस फिल्म का कॉन्सेप्ट साक्षी का है, जो खास है और मुझे बेहद पसंद आया है। यह एक फुलऑन फैमिली एंटरटेनर फिल्म बनने वाली है।
इसे भी पढ़ें : हाजरा अस्पताल में लगी भयानक आग, डॉक्टर दंपति सहित 6 म*रे
इसे भी पढ़ें : Pariksha pe charcha 2023: नकल करने वालों के लिए PM मोदी ने कही बड़ी बात… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : अगले 6 माह में बूढ़ा पहाड़ की बदलेगी तस्वीर : CM
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ 1st T20 : रांची टी20 मैच में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग
इसे भी पढ़ें :जग्गू को बेरहमी से मार डाला
इसे भी पढ़ें :IND Vs NZ : रांची में अब कुछ मिनटों में शुरू हो रहा पहला T20 मैच, स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा
इसे भी पढ़ें :U19 Womens T20 World Cup : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया
इसे भी पढ़ें :Agniveer Navy भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड










