RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम अब चंद मिनटों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच शुरू होने वाला है। सुरक्षा इंतजाम को को लेकर पुलिस टीम अलर्ट मोड में है। जानकारी के अनुसार, शत-प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं। भीड़ को संभालने के लिए रांची पुलिस तत्पर है। स्टेडियम से लेकर रेडिसन ब्लू होटल तक बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। मैच की सुरक्षा के लिए चार आईपीएस, 20 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 84 सब-इंस्पेक्टर और 1500 जवान तैनात किए गए है। सभी आईपीएस को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे रांची के सीनियर एसपी से समन्वय बनाकर सुरक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे। सीनियर एसपी किशोर कौशल ने बताया कि स्टेडियम के आसपास ड्रॉप गेट बनाए गए हैं।
शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
रिपोर्ट के मुताबिक शाम 7 बजे से मैच शुरू होने जा रहा है। झारखंड के बाहर यहां विभिन्न जिलों से क्रिकेट प्रेमी सुबह से ही पहुंचना शुरू कर दिए थे। दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री हो चुकी है। मैच समाप्त होने के बाद क्रिकेट प्रेमी जब स्टेडियम से बाहर निकलेंगे, तब राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने की आशंका कसे देखते हुए पुलिस का दावा है कि 100 से अधिक ट्रैफिक जवानों को राजधानी में तैनात किए गए हैं, जो देर रात तक ट्रैफिक व्यवस्था को स्मूथ बनाए रखेंगे।
इसे भी पढ़ें : धोनी पहुंचे JSCA स्टेडियम, टीम इंडिया को दिया सरप्राइज…देखें वीडियो
से भी पढ़ें :धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार ने जीता ICC T20 क्रिकेटर अवॉर्ड
इसे भी पढ़ें :ICC ने वनडे टीम ऑफ द ईयर का किया ऐलान, देखें किसने बनाई जगह
इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचे टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, 27 को JSCA में होगा मुकाबला
इसे भी पढ़ें :Hockey World Cup 2023 : टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर












