spot_img

TV अभिनेत्री अदिति शर्मा का घरेलू कलह का दर्द, जांच शुरू…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : TV इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। अभिनेत्री ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुये पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में पति या ससुराल पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ऑनलाइन क्लास से शुरू हुई थी कहानी

अदिति की शिकायत के मुताबिक, उनकी और अभिनीत की मुलाकात वर्ष 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और दोनों सितंबर 2024 से गोरेगांव स्थित एक फ्लैट में साथ रहने लगे। परिवार की सहमति के बाद दोनों ने 12 नवंबर 2024 को शादी कर ली। अदिति ने FIR में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार बदल गया। उनका कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगे और खासकर उनके कपड़ों को लेकर उन्हें टोका जाता था। अभिनेत्री का आरोप है कि पति घर के खर्चों में सहयोग करने के बजाय कई बार उनसे पैसे लेते थे।

मोबाइल चेक करने और शक करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, बीते साल 1 जनवरी को कॉफी को लेकर हुये विवाद के बाद स्थिति और खराब हो गई। अदिति का आरोप है कि इसके बाद पति उन पर शक करने लगे, उनके चरित्र को लेकर सवाल उठाये और उनका मोबाइल फोन भी चेक करते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में पति अलग कमरे में सोने लगे और उन्हें अपने माता-पिता से बातचीत करने से भी रोका गया। अदिति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी सास ने शादी के दौरान मिले गहने, जिनमें सोने की चेन, अंगूठियां, हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल थीं, अपने पास रख लिये। अभिनेत्री का कहना है कि कई बार मांगने के बावजूद उन्हें उनका स्त्रीधन वापस नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सास और ननद विवादों में पति का साथ देती थीं और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। फिलहाल गोरेगांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शिकायत में लगाये गये आरोपों, संबंधित साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें :

JPSC-JSSC गड़बड़ी केस में पलामू के इन दो वांटेड के घर छापा…

Palamu : JPSC और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी...

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: