Kohramlive : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का मेटल प्लेट हटाने का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बीते दिन कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अभिनेता की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी हर गतिविधि पर नजर बनाये हुये है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुलाकात के दौरान उन्होंने अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं।शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अस्पताल में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से बातचीत की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होकर फिर से सक्रिय जीवन में लौटने की प्रार्थना की। मिथुन चक्रवर्ती के स्वास्थ्य में सुधार की खबर से उनके करोड़ों प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। हर कोई यही दुआ कर रहा है कि ‘महागुरु’ जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में सबके बीच नजर आयें।
Kolkata | West Bengal CM Suvendu Adhikari met actor and BJP leader Mithun Chakraborty at a private hospital, where he is undergoing treatment.
(Source: CMO) pic.twitter.com/VTVVmaDtvX
— ANI (@ANI) August 7, 2026















