spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अगले 6 माह में बूढ़ा पहाड़ की बदलेगी तस्वीर : CM

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : युवा CM हेमंत सोरेन ने कहा कि चंद गिने-चुने लोगों ने झारखंड में जंगल पहाड़ों को डरावना बना दिया है। यहां के जंगल-पहाड़ बेहद खूबसूरत हैं। जंगल-पहाड़ सुकून वाला घर है। इसी तरह के गांव में वे भी पले-बढ़े। जंगल पहाड़ में रहने वाले लोगों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्वजो के संघर्षों का नतीजा है कि हेमंत सोरेन सीएम हैं। संघर्षों की लड़ाई को लेकर दिशोम गुरू शिबू सोरेन जंगल पहाड़ों में रहे। CM हेमंत सोरेन राज्य के ऐसे पहले CM हैं जो माओवादियों के यूनिफाइड कमांड वाले बूढ़ा पहाड़ झांकने गये। वे शुक्रवार को बूढ़ा पहाड़ पहुंचे।उनके साथ मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, गृह सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजीपी नीरज सिन्हा, सीएम के प्रधान सचिव विनय चौबे, एडीजे संजय आनंद लाटकर, सीआरपीएफ आईजी अमित कुमार, आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर एवं पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा मौजूद थे। CM ने कहा कि अगले छह महीने में बूढ़ा पहाड़ इलाके की तस्वीर बदल जाएगी। इसका ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है।

डरावना माहौल बनाने वालों से उन्होंने कहा कि खून-खराबा की बदौलत किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। CM ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वो कोई भी ऐसा काम नहीं करें, जिससे आदिवासी योद्धाओं का अपमान हो। राज्य के सभी गांवों में दवा दुकान खोलने का ऐलान किया।

मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि भारत की आजादी और झारखंड अलग राज्य बनने के वक्त जैसी खुशी मिली थी, ठीक वैसी ही खुशी आज बूढ़ा पहाड़ के नक्सलमुक्त होने से मिली है। DGP नीरज सिन्हा ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ में अभियान के दौरान गुजरे कुछ साल में करीब 58 जवान शहीद हो गये। वहीं माओवादियों ने निर्दोष 42 ग्रामीणों की हत्या कर दी। DGP ने कहा कि गुजरे तीन साल में 1319 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं, वहीं 31 मारे गए हैं। बूढ़ापहाड़ अभियान ऑक्टोपस और डबल बुल के कारण माओवादी कमजोर हुए हैं। बूढ़ा पहाड़ पर शहीद स्मारक बनाया जायेगा।

 इसे भी पढ़ें : U19 Womens T20 World Cup : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया

इसे भी पढ़ें :धनबाद में जमीन धंसने से घर जमींदोज, मच गया हड़कंप

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...