spot_img

पंचतत्व में विलीन हुये प्रदीप रावत, आमिर खान ने दी अंतिम विदाई, रजा मुराद बोले…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पर्दे पर अपनी दमदार आवाज, रौबदार शख्सियत और खलनायकी के अनोखे अंदाज से करोड़ों दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत अब सिर्फ यादों में रह गये हैं। कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली और बुधवार को पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। करीब डेढ़ महीने से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन जिंदगी की यह लड़ाई आखिरकार वे हार गये। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। बुधवार को जब प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा निकली, तो माहौल गमगीन था। फूलों से सजे वाहन पर उनकी तस्वीर रखी गई थी, जिस पर भावभीनी श्रद्धांजलि लिखी थी। परिवार, मित्रों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

आमिर खान हुये भावुक

प्रदीप रावत के अंतिम दर्शन करने अभिनेता आमिर खान भी पहुंचे। दोनों ने ‘लगान’ और खासकर ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। अंतिम संस्कार के दौरान आमिर भावुक नजर आये और अपने पुराने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदीप रावत को अंतिम विदाई देने वालों में अभिनेता रजा मुराद, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा, अभिनेता-निर्देशक अमीन हाजी और TV अभिनेत्री रुहानिका धवन सहित कई कलाकार शामिल हुये। हर चेहरे पर उदासी थी और हर आंख में एक कलाकार के बिछड़ने का दर्द साफ झलक रहा था। अभिनेता रजा मुराद ने श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि प्रदीप रावत बेहद प्रतिभाशाली कलाकार थे। उनके मुताबिक, हिंदी सिनेमा ने उनकी क्षमता के अनुरूप उन्हें उतने बड़े मौके नहीं दिये, जबकि दक्षिण भारतीय फिल्मों में उन्हें उनकी प्रतिभा के मुताबिक अधिक पहचान और सम्मान मिला। अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा जैसे ही प्रदीप रावत की तस्वीर के सामने पहुंचे, उनकी आंखें भर आईं। कुछ पल तक वे खुद को संभाल नहीं सके। वहीं रुहानिका धवन ने भी परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। अंतिम संस्कार के दौरान प्रदीप रावत का बेटा बेहद भावुक दिखाई दिया। पिता को अंतिम विदाई देते समय परिवार का दर्द हर किसी की आंखें नम कर गया।

करीब 150 फिल्मों में निभाये यादगार किरदार

प्रदीप रावत ने अपने लंबे फिल्मी सफर में लगभग 150 फिल्मों में अभिनय किया। हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी उन्होंने कई दमदार भूमिकायें निभाईं। हालांकि आम दर्शकों के बीच उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘गजनी’ में निभाये गये खतरनाक विलेन के किरदार से मिली, जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया। प्रदीप रावत ने पर्दे पर अक्सर खलनायक की भूमिका निभाई, लेकिन अभिनय की दुनिया में उन्होंने अपनी मेहनत और सादगी से सम्मान अर्जित किया। आज वे इस दुनिया में नहीं हैं, मगर उनकी दमदार आवाज, प्रभावशाली अभिनय और यादगार किरदार सिनेमा प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

इसे भी पढ़ें :

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...