spot_img

‘गजनी’ और ‘लगान’ के अभिनेता का निधन…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने दमदार खलनायक किरदारों के लिये मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का आज निधन हो गया। लगभग 74 साल के प्रदीप रावत के निधन की पुष्टि उनके मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने की है। मैनेजर के अनुसार, प्रदीप रावत पिछले करीब डेढ़ महीने से कैंसर के दोबारा लौटने के बाद अस्पताल में भर्ती थे। लगभग चार वर्ष पहले उन्होंने कैंसर को मात दी थी, लेकिन हाल में बीमारी फिर उभर आई। इलाज के दौरान उनकी प्लेटलेट्स तेजी से गिर गईं और वायरल बुखार के कारण उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। पहले उनका इलाज कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चला, बाद में उन्हें कैंसर विशेषज्ञ अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। अंततः उन्होंने मुंबई के भिवंडी क्षेत्र के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके अंतिम समय में पत्नी और पुत्र विक्रमादित्य उनके साथ मौजूद थे। प्रदीप रावत ने अपने लंबे अभिनय करियर में ‘लगान’, ‘गजनी’, ‘छत्रपति’, ‘वीरम’, ‘सरफरोश’ और कई अन्य चर्चित फिल्मों में यादगार भूमिकायें निभाईं। उन्हें बी.आर. चोपड़ा की टीवी श्रृंखला ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका के लिये भी व्यापक पहचान मिली। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। सहकर्मी कलाकारों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया।

गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, Bollywood Hindi News - Hindustan

इसे भी पढ़ें :

बिहार में खुलेगा पहला गुरुकुलम, वेदों के साथ AI भी पढ़ेंगे बच्चे…

Bihar : बिहार का पहला गुरुकुलम बक्सर से शुरू...

JPSC-JSSC गड़बड़ी केस में पलामू के इन दो वांटेड के घर छापा…

Palamu : JPSC और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी...

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: