spot_img

U19 Womens T20 World Cup : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को करारी हार दी है। न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर अंडर-19 महिला T20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। यहां भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 108 रन का लक्ष्य रखा था, इसके जवाब में टीम इंडिया ने 14.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट परशवी चोपड़ा ने लिए। वहीं, उपकप्तान श्वेता सेहरावत ने नाबाद 61 रन बनाए। टीम इंडिया आईसीसी अंडर 19 वीमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी में है। इसकी पॉइंट टेबल में टीम इंडिया टॉप पर रही। टीम इंडिया 29 जनवरी को फाइनल मैच खेलेगी।

न्यूजीलैंड अंडर19 वीमेन्स टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 107 रन बनाए। इस दौरान टीम के लिए सबसे ज्यादा 35 रन जॉर्जिया प्लिम्मर ने बनाए। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए। इस दौरान भारत के लिए पर्श्वी चोपड़ा ने 3 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवरों में 20 रन देकर एक मेडन ओवर निकाला। कप्तानी शेफाली वर्मा ने खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में महज 7 रन देकर एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 14.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए शेफाली और श्वेता ओपनिंग करने आईं। इस दौरान शेफाली 10 रन बनाकर आउट हुईं। जबकि श्वेता ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 61 रन बनाए। सौम्या तिवारी ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके लगाए। त्रिषा 5 रन बनाकर नाबाद रहीं।

बता दें  कि अंडर19 वीमेन्स टी20 वर्ल्डकप में भारत का सफर अब तक शानदार रहा है। उसने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद अपने दूसरे मैच में यूएई को 122 रनों से मात दी थी। टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड को 83 रनों से हराया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।भारत ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड पर भी शानदार जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें : धोनी पहुंचे JSCA स्टेडियम, टीम इंडिया को दिया सरप्राइज…देखें वीडियो

से भी पढ़ें :धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार ने जीता ICC T20 क्रिकेटर अवॉर्ड

इसे भी पढ़ें :ICC ने वनडे टीम ऑफ द ईयर का किया ऐलान, देखें किसने बनाई जगह

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचे टीम इंड‍िया और न्‍यूजीलैंड के ख‍िलाड़ी, 27 को JSCA में होगा मुकाबला

इसे भी पढ़ें :Hockey World Cup 2023 : टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित