Kohramlive : राजस्थान के 19 साल के कार्तिक शर्मा 14.20 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स के हो गये। इसके साथ ही कार्तिक IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। दिलचस्प यह कि कुछ ही मिनट पहले CSK ने प्रशांत वीर को भी इतनी ही रकम में खरीदाऔर फिर उसी कीमत पर कार्तिक ने भी बाजी मार ली। कार्तिक शर्मा राजस्थान के भरतपुर जिले से आते हैं। रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, लोकल लीग में उदयपुर लेकसिटी वॉरियर्स, हर मंच पर कार्तिक ने अपनी छाप छोड़ी। कार्तिक की पहचान निडर बल्लेबाजी और लंबे-लंबे छक्के मारने में है। अब तक 12 टी20 मैच में 334 रन 164 का स्ट्राइक रेट बनाये। इसमें 28 छक्के शामिल है। कार्तिक की प्रतिभा पर केविन पीटरसन एवं आर अश्विन जैसे दिग्गजों ने तारीफ की है। इन खूबियों की वजह से उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़े : IPL 2026 : बेस प्राइस से 13 गुना महंगे बिके ये खिलाड़ी, जबरदस्त ऑक्शन…
इसे भी पढ़े : IPL 2026 : पप्पू यादव के बेटे समेत इन पांच पर लगेगी बोली…
इसे भी पढ़े : 6 डिग्री हुआ रांची का पारा, अगले 3 रोज कैसा रहेगा मौसम… जानें
इसे भी पढ़े : खुद ड्राइव करके PM मोदी को लेकर पहुंचे क्राउन प्रिंस… देखें





