6 डिग्री हुआ रांची का पारा, अगले 3 रोज कैसा रहेगा मौसम… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : इन दिनों झारखंड के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं राजधानी रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा गुमला में 7.6, खूंटी में 7.9, डाल्टनगंज में 8.1, लातेहार और लोहरदगा में 8.5, हजारीबाग में 8.6 और सरायकेला में 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रिकॉर्ड हुआ। उत्तरी और उत्तर-पश्चिम से चल रही हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। सर्दियों में धूप का फायदा चाईबासा के लोग उठा रहे हैं, जहां अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री तक रहा। इसी तरह पूर्वी सिंहभूम में 27.2, सरायकेला में 27.0, जमशेदपुर में 26.6, बोकारो में 26.5 और रांची में 23.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 से 19 दिसंबर तक सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के बाद दिन में धूप खिली रहेगी। न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, खासकर रांची, गुमला, डाल्टनगंज, लातेहार और ऊंचाई वाले इलाकों में। मौसम केंद्र ने बुजुर्गों और बच्चों को सर्दी-खांसी, ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य खतरों से बचाव के लिये विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...