IPL 2026 : पप्पू यादव के बेटे समेत इन पांच पर लगेगी बोली…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन समेत बिहार के 5 खिलाड़ियों को IPL 2026 ऑक्शन में शामिल किया गया है। ये ऑक्शन अबू धाबी के एतिहाद एरीना में मंगलवार शाम 7 बजे आयोजित होगा।

सार्थक रंजन: युवा ओपनिंग बल्लेबाज सार्थक का बेस प्राइज 30 लाख रुपये रखा गया है। दिल्ली की तरफ से रणजी खेल चुके सार्थक ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में 9 मैचों में 448 रन बनाये और 58 गेंदों में शतक जड़ा था। उनके पिता पप्पू यादव ने कहा, “सार्थक का पैशन मुझे पूरा साथ देता है, उम्मीद है वह भारतीय टीम का हिस्सा बने।”

साकिब हुसैन: गोपालगंज के साकिब हुसैन IPL ऑक्शन में फिर से शामिल होंगे। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

मो. इजहार: सुपौल के तेज गेंदबाज 21 वर्षीय मो. इजहार का भी चयन हुआ है। पहली बार छत्तीसगढ़ के खिलाफ डेब्यू करने वाले इजहार का बेस प्राइज भी 30 लाख रुपये रखा गया है।

बिपिन सौरभ और साबिर खान: औरंगाबाद के बिपिन सौरभ (विकेटकीपर-बल्लेबाज) और मोतिहारी के साबिर खान (अंडर-19 एशिया कप में भारत प्रतिनिधि) भी ऑक्शन में भाग लेंगे।

इसके अलावा बिहार का उभरता सितारा वैभव सूर्यवंशी पहले से ही राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिटेन किया जा चुका है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन का कहना है कि बिहार के खिलाड़ियों की IPL में भागीदारी गौरव और प्रेरणा का विषय है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...