Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी के जॉर्डन दौरे के दूसरे दिन क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय
खुद कार चलाकर PM मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक ले गये। यह वही क्राउन प्रिंस हैं, जो पैगंबर मोहम्मद की 42वीं पीढ़ी के वंशज माने जाते हैं। उनका यह आत्मीय स्वागत भारत-जॉर्डन के 75 साल पुराने राजनयिक रिश्तों को
नई ऊंचाई पर ले गया। PM मोदी सोमवार को अम्मान पहुंचे थे। जॉर्डन उनके चार देशों के दौरे का पहला पड़ाव है,
इसके बाद वे इथियोपिया और ओमान जायेंगे। राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात के बाद PM मोदी का संदेश साफ है कि “भारत और जॉर्डन आतंकवाद, कट्टरपंथ और उग्रवाद के खिलाफ एकजुट हैं।” दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, उर्वरक और कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। PM मोदी ने भरोसा जताया कि यह दौरा रिश्तों को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती देगा।


इसे भी पढ़े : IPL 2026 : बेस प्राइस से 13 गुना महंगे बिके ये खिलाड़ी, जबरदस्त ऑक्शन…
इसे भी पढ़े : IPL 2026 : पप्पू यादव के बेटे समेत इन पांच पर लगेगी बोली…





