Kohramlive : IPL 2026 की नीलामी के शुरुआती आधे घंटे में ही जोरदार रोमांच देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को लेकर शुरू से ही चर्चा थी और उन्होंने उम्मीदों पर खरा उतरते हुये कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 25.20 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाई। उनका बेस प्राइस सिर्फ 2 करोड़ था, यानी लगभग 13 गुना कीमत पर बिकने के बाद वह IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये। नीलामी में ग्रीन को लेकर चार फ्रेंचाइजियों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स में बोली लगी, फिर केकेआर ने एंट्री मारी और आख़िरकार चेन्नई और कोलकाता के बीच तीव्र टक्कर के बाद ग्रीन को केकेआर में शामिल किया गया। ग्रीन अब आंद्रे रसेल का रिप्लेसमेंट बन गये हैं।
ग्रीन का शानदार प्रदर्शन रिकॉर्ड भी चर्चा में रहा। उन्होंने पहले सीजन में 452 रन बनाये, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस बार ग्रीन IPL में गेंदबाजी भी करेंगे। चोट के कारण 2025 मेगा ऑक्शन से बाहर रहने के बाद ग्रीन पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटे हैं। IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में अब तक के टॉप 3: ऋषभ पंत 27 करोड़ (लखनऊ सुपर जाएंट्स), श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ (पंजाब किंग्स), और कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स) हैं।






