Chaibasa : झारखंड के पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी ) नीरज सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक मुरारी लाल मीणा समेत अन्य पदआधिकारयों के साथ बुधवार को बस मिस एवं जिला के दौरे पर पहुंचे। डीजीपी नीरज सिन्हा हेलीकॉप्टर से टाटा कॉलेज मैदान पहुंचे।
इसके बाद डीजीपी पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), राजीव रंजन सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम(कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा, आशीष शुक्ला, पुलिस उप-महानिरीक्षक, (परिचालन), सीआरपीएफ, चाईबासा, एवं अजय लिंडा समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ टोन्टो थानान्तर्गत घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित पुलिस पिकेट टोंटों (पालीसाई) का दौरा किया गया। जहां महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा उग्रवादियों के विरुद्ध वर्तमान में चल रहे अभियान और आगे चलने वाले अभियान की समीक्षा की गई ।
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में महिला को हाथियों ने कुचला, महुआ चुनने गई थी जंगल
साथ ही सीआरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से उग्रवादियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने हेतु एक उच्चस्तरीय गोष्टी हुई l सुरक्षा बलों के साथ संवाद कर उनका हौसला अफजाई किया गया। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वहां के मुंडा मानकी एवं आस-पास के आम ग्रामीणो से सीधे संवाद किया गया तथा उन्हें हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
इसे भी पढ़ें : JPSC सिविल सेवा परीक्षा में उम्र की सीमा का कट ऑफ डेट नहीं घटेगा, हाइकोर्ट में याचिका खारिज
ग्रामीणों द्वारा मुख्यतः पेयजल, बैंक की समस्या, मोबाइल नेटवर्क की समस्या इत्यादि बताया। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान का भरोसा दिलाया गया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत उपस्थित ग्रामीणों के बीच 150 पीस जर्सी, फुटबॉल 10, धोती 50 पीस, गंजी 50 पीस, साड़ी 50पीस, लूंगी 50 पीस, गमछा 60 पीस एवं 100 जोडा चप्पल का आम लोगों के बीच वितरण किया गया।
इसे भी पढ़ें : फेसबुक के #CEO Mark Zuckerberg का डेटा हुआ लीक
इसे भी पढ़ें : एक्शन में Ranchi DC और SSP, Corona गाइडलाइन का सख्ती से करवा रहे पालन, दुकानें कर रहे सील






