Kohramlive Desk : 53 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डेटा सोशल मीडिया पर लीक हुआ है। फेसबुक के ओनर मार्क जुकरबर्ग का डेटा भी लीक होने की खबर सामने आ रही है।सिक्योरिटी रिसर्चर डेव वॉकर ने खुलासा किया है कि जुकरबर्ग अपने लीक नंबर से सिग्नल ऐप का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जुकरबर्ग के लीक हुए नंबर को एक स्क्रीन शॉट के जरिए दिखाया है।

इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर में कुएं से मिली व्यक्ति की लाश, तीन दिन से था लापता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
मार्क जुकरबर्ग खुद मैसेजिंग ऐप ‘सिग्नल’ का इस्तेमाल करते हैं। 53 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का पर्सनल डेटा इस बार लीक हुआ है। इनमें करीबन 60 लाख भारतीय शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :क्या हुआ ऐसा की मरीज़ अस्पताल के छज्जे पर चढ़कर देने लगा कूदने की धमकी…
डेटा लीक में क्या- क्या हुआ है
डेटा लीक में यूजर की आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थान, जन्मतिथि और वैवाहिक स्थिति भी शामिल है। सिक्योरिटी रिसर्चर डेव वॉकर ने खुलासा किया है कि जुकरबर्ग अपने लीक नंबर से सिग्नल ऐप का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जुकरबर्ग के लीक हुए नंबर को एक स्क्रीन शॉट के जरिए दिखाया है। इसमें बताया गया है कि जुकरबर्ग सिग्नल पर भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये डेटा 2020 में लीक हुए थे। फेसबुक में एक बग के कारण यूजर्स के मोबाइल नंबर फेसबुक अकाउंट के साथ नजर आ रहे थे। कंपनी ने इस बग को अगस्त 2019 में ठीक किया था।
इसे भी पढ़ें :अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के बाद ‘कबीर सिंह’ की एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी हुईं कोरोना पॉजिटिव
WHATSAAP विवाद काफी गहराया था
इस साल की शुरुआत में जब वॉट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी 2021 के चलते काफी विरोध हुआ था, ऐसे में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग द्वारा अन्य इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करना भी काफी विवादित हो सकता है। वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का लोगों ने काफी विरोध किया था और इसकी वजह से लाखों यूजर्स अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर चले गए थे। वॉट्सऐप एक तरह से नई प्राइवेसी पॉलिसी को मानने के लिए यूजर्स को बाध्य करती है और ऐसा न होने पर उनके अकाउंट बंद करने की बात कहती है।














