Kohramlive Desk : LIC अपने ग्राहकों के हित के लिए कई तरह की पॉलिसी चलाता जाती है। इसकी सरल पेंशन योजना आपको जीवनभर सालाना 50 हजार रुपये की पेंशन देगी। 40 साल की उम्र से ही भी पेंशन मिल सकती है। यह एक तरह का सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है, जिसमें आपको सिर्फ एक बार पीमियाम देना होता है। अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को सिंगल प्रीमियम की राशि लौटा दी जाती है। सरल पेंशन योजना एक इमीडिएट एन्यूटी प्लान है यानी पॉलिसी लेते ही आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाता है। इस पॉलिसी को लेने के बाद जितनी पेंशन से शुरुआत होती है, उतनी ही पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है।
इस तरह से ले सकते हैं स्कीम?
सिंगल लाइफ- इसमें पॉलिसी किसी एक के नाम पर रहेगी, जबतक पेंशनधारी जिंदा रहेंगे उन्हें पेंश मिलती रहेगी, उसकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की रकम उसके नॉमिनी को लौटा दी जाएगी।
ज्वाइंट लाइफ- इसमें दोनों जीवनसाथी की कवरेज होती है। जबतक प्राइमरी पेंशनधारी जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उनकी मृत्यु के बाद उनके जीवनसाथी को जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी, उनकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की राशि उनके नॉमिनी को सौंप दी जाएगी।
क्या है जरूरी पात्रता
इस योजना का लाभ के लिए न्यूनतम आयु सीमा 40 साल है और अधिकतम 80 साल है। यह एक होल लाइफ पॉलिसी है तो इसमें पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है। सरल पेंशन पॉलिसी को शुरू होने की तारीख से छह महीने बाद कभी भी सरेंडर की जा सकती है। आप पेंशन हर महीने ले सकते हैं। इसके अलावा तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर भी ले सकते हैं।
कैसे मिलेंगे 50000 रुपये
आपको बता दें अगर आप हर महीने पैसा चाहते हैं तो आपको कम से कम 1000 रुपये पेंशन लेनी होगी। इसमें आपको मिनिमम 12000 रुपये पेंशन चुनने होगा। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। यदि आपकी उम्र 40 साल है और आपने 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम जमा किया है तो अपको सालाना 50250 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे जो आजीवन मिलेंगे। इसके अलावा यदि आपको बीच में अपनी जमा की गई रकम वापस चाहिए तो ऐसी स्थिति में 5 फीसदी की कटौती करके आपको जमा की गई रकम वापस मिल जाती है।
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे बीबी लाल, पीएम मोदी ने जताया शोक
इसे भी पढ़ें :पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर
इसे भी पढ़ें :23 सितंबर से शुरू होगी Amazon Great Indian Festival सेल
इसे भी पढ़ें :नये विकल्प के साथ स्टॉफ क्वार्टर दुर्गा पूजा समित का भूमि पूजन…
इसे भी पढ़ें :नसीब फूटने से पहले लड़कियों को बचा ली नन्हे फरिश्ते की टीम…
इसे भी पढ़ें :रास ना आया उनका प्यार, कोयल नदी में सुसा*इड
इसे भी पढ़ें :खाना नहीं बनाई तो सलटा दिया बीबी को…देखें












