Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की सुविधा देने वाले WhatsApp के प्रस्तावित Username फीचर पर केंद्र सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने Meta को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है।
फर्जी यूजरनेम पर सरकार की चिंता
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस फीचर का दुरुपयोग कर अपराधी सरकारी एजेंसियों, कंपनियों या चर्चित लोगों जैसे फर्जी यूजरनेम बनाकर ऑनलाइन ठगी कर सकते हैं। सरकार इस पहलू की कानूनी और सुरक्षा दृष्टि से जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि यदि Meta का जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो सरकार इस फीचर पर रोक लगाने पर भी विचार कर सकती है। अधिकारियों को यह भी जांचने का निर्देश दिया गया है कि इसके लिये कानूनी प्रावधान क्या हैं।
विशेषज्ञों ने भी जताई चिंता
Paytm के संस्थापक विजय शेखर शर्मा और NatDating के सह-संस्थापक जसवीर सिंह ने भी चेतावनी दी है कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के बिना एक जैसे दिखने वाले यूजरनेम बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े और साइबर ठगी का जरिया बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…
इसे भी पढ़ें : JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता
इसे भी पढ़ें : रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…








