Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल गये हैं। ITR से लेकर LPG, क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग तक नियम बदल गये हैं। जानिये आपकी जेब पर क्या होगा असर…
1. ITR फाइल करने की डेडलाइन का रखें ध्यान
नये वित्तीय वर्ष के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। तय समय के बाद रिटर्न फाइल करने पर आयकर नियमों के अनुसार पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में टैक्सपेयर्स को सलाह है कि आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते अपना रिटर्न दाखिल कर दें।
2. कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता
हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई है। इससे होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
3. क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
1 जुलाई से कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदल रहे हैं। कुछ कार्ड्स पर रिवॉर्ड पॉइंट्स की व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ मामलों में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए न्यूनतम खर्च की शर्तें सख्त की गई हैं। ऐसे में कार्डधारकों को अपने बैंक की नई शर्तों की जानकारी जरूर लेनी चाहिये।
4. आधार अपडेट से जुड़े नियम
आधार कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आधार में ईमेल आईडी ऑनलाइन अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। अभी तक इस सेवा के लिए जीएसटी सहित 75 रुपये का शुल्क लिया जाता था। सरकार के इस फैसले से आधार धारक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपनी ईमेल आईडी अपडेट करा सकेंगे।
5. बैंकिंग और ग्राहकों की सुरक्षा पर फोकस
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और ग्राहकों के हितों की सुरक्षा को लेकर नये दिशा-निर्देश लागू कर रहा है। गलत तरीके से वित्तीय उत्पाद बेचने (Mis-selling) के मामलों में बैंकों की जवाबदेही बढ़ सकती है और ग्राहकों की शिकायतों के समाधान पर अधिक जोर रहेगा।
6. पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा
1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले के मुकाबले अधिक शुल्क देना होगा। नये नियमों के तहत सामान्य (Normal) और तत्काल (Tatkal) दोनों श्रेणियों में पासपोर्ट आवेदन की फीस बढ़ा दी गई है। ऐसे में आज से नया पासपोर्ट बनवाने या उसका नवीनीकरण कराने वाले आवेदकों को पहले की तुलना में ज्यादा शुल्क चुकाना होगा।
7.ट्रेन यात्रा के नियम हुये सख्त
1 जुलाई 2026 से रेलवे ने बिना टिकट और नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर सख्ती बढ़ा दी है। बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर अब यात्रा का पूरा किराया देने के साथ 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा। पहले यह जुर्माना 250 रुपये था।
यदि कोई पुरुष महिला कोच में यात्रा करते हुये पकड़ा जाता है, तो उस पर 2,500 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा।
किसी दूसरे यात्री की टिकट पर यात्रा करने पर भी कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में यात्री से पूरा किराया वसूला जायेगा और 500 रुपये का जुर्माना भी देना होगा।
इसे भी पढ़ें : सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें : इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…
इसे भी पढ़ें : CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना








